फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   A small plane has crashed in Texas Hill Country killing all 5 on board, county official says

Plane Crash In Texas: टेक्सास के हिल कंट्री में दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान, हादसे में सभी पांच सवारों की मौत

Fri, 01 May 2026 07:28 PM IST
Pavan वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टेक्सास
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टेक्सास Published by: Pavan Updated Fri, 01 May 2026 07:28 PM IST
सार

Plane Crash In Texas: अमेरिका के टेक्सास में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सेसना 421सी विमान रात लगभग 11:25 बजे क्रैश हुआ। संघीय विमानन प्रशासन और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड इस हादसे की जांच करेंगे।

विज्ञापन
A small plane has crashed in Texas Hill Country killing all 5 on board, county official says
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : FreePik

विस्तार

अमेरिका के टेक्सास राज्य के हिल कंट्री में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई। हेज काउंटी के न्यायाधीश रुबेन बेसेरा ने एक फेसबुक पोस्ट में बताया कि यह दुर्घटना गुरुवार रात ऑस्टिन से लगभग 40 मील (64 किलोमीटर) दक्षिण-पश्चिम में स्थित विम्बरली शहर में हुई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - पश्चिम एशिया में तनाव बरकरार: होर्मुज में 90% से अधिक घटी जहाजों की आवाजाही; जंग का दंश झेल रही पूरी दुनिया
विज्ञापन


रात लगभग 11:25 बजे क्रैश हुआ विमान
वहीं, संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने बताया कि सेसना 421सी विमान रात लगभग 11:25 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें पांच लोग सवार थे। एफएए और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड दुर्घटना की जांच करेंगे। न्यायाधीश रुबेन बेसेरा ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि दुर्घटना के समय विमान तेज गति से चल रहा था। उन्होंने परिवार को सूचित किए जाने तक मृतकों के नाम जारी नहीं किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि पुलिस, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस सेवाएं तुरंत मौके पर पहुंच गई थीं और शुक्रवार सुबह तक राहत और बचाव कार्य जारी रहा। अधिकारियों ने कहा कि मौजूदा निष्कर्षों के आधार पर हवा में किसी अन्य विमान से टकराने का कोई संकेत नहीं मिला है। 'सेसना 421सी' एक दो इंजन वाला छोटा विमान है, जिसमें आमतौर पर छह लोग बैठ सकते हैं और इसे ज्यादातर निजी और बिजनेस यात्रा के लिए इस्तेमाल किया जाता है।


एक दूसरा विमान सैन एंटोनियो के पास सुरक्षित उतरा
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में उड़ान भर रहा एक दूसरा विमान सैन एंटोनियो के पास सुरक्षित रूप से उतर गया। अधिकारियों ने बताया कि अभी यह साफ नहीं है कि दोनों विमान साथ उड़ रहे थे या नहीं, और न ही यह पता चला है कि वे कहां से उड़ान भरकर आए थे। लगभग 3,000 की आबादी वाला विम्बरली, टेक्सास हिल कंट्री में ब्लैंको नदी के किनारे स्थित एक लोकप्रिय पर्यटन और हाइकिंग स्थल है।

यह भी पढ़ें - पश्चिम एशिया में शांति के प्रयासों को लगा झटका: UAE बोला- होर्मुज के मुद्दे पर ईरान पर नहीं किया जा सकता भरोसा

टेक्सास हिल कंट्री में दूसरा विमान हादसा
पिछले कुछ महीनों में टेक्सास हिल कंट्री में हुआ दूसरा घातक विमान हादसा है। इससे पहले दिसंबर में फ्रेडरिक्सबर्ग के पास एक लैंकेयर लिगेसी विमान क्रैश हुआ था, जिसमें उसमें सवार एकमात्र व्यक्ति की मौत हो गई थी। छोटे विमानों के हादसे वैसे तो बहुत आम नहीं होते हैं, लेकिन इनकी जांच एनटीएसबी की ओर से की जाती है, जो मौसम, तकनीकी खराबी और पायलट की स्थिति जैसे कारणों की जांच करके अंतिम रिपोर्ट तैयार करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed