फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates US ICC Chief sanction Russia Ukraine Middle East Crisis PAK Nepal China Bangladesh Polity crime

World News: अमेरिका ने ICC अध्यक्ष और वरिष्ठ वकील पर लगाई पाबंदियां; यूक्रेन के परमाणु संयंत्र में विस्फोट

Wed, 19 Aug 2026 04:29 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 19 Aug 2026 04:29 AM IST
विज्ञापन
World Updates US ICC Chief sanction Russia Ukraine Middle East Crisis PAK Nepal China Bangladesh Polity crime
वर्ल्ड अपडेट्स - फोटो : अमर उजाला

अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) की अध्यक्ष टोमोको अकाने और वरिष्ठ वकील अब्दुलाये सेये पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बताया कि यह कार्रवाई पिछले साल जारी ट्रंप के कार्यकारी आदेश के तहत की गई है। अमेरिका का आरोप है कि ये अधिकारी गैर-सदस्य देशों के अधिकारियों पर कार्रवाई की कोशिश कर रहे थे। इन प्रतिबंधों के तहत अमेरिका में इन अधिकारियों की संपत्तियां फ्रीज कर दी गई हैं। बता दें कि अमेरिका इस अदालत का सदस्य नहीं है। पिछले साल भी इस्राइली नेताओं और अमेरिकी सैनिकों की जांच को लेकर कुछ अधिकारियों पर पाबंदियां लगाई गई थीं।

विज्ञापन

यूक्रेन में जापोरिझिया परमाणु संयंत्र में ड्रोन विस्फोट, एक की मौत

यूक्रेन के जापोरिझिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र में कर्मचारियों के इस्तेमाल वाले बस स्टॉप पर मंगलवार सुबह छह बजे ड्रोन विस्फोट हुआ। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। तीन गंभीर रूप से घायल हुए। संयंत्र के निदेशक के अनुसार कुल 16 कर्मचारी और उप-ठेकेदार हताहत हुए। आईएईए प्रमुख राफेल ग्रॉसी ने सैन्य कमांडरों से ऐसी कार्रवाइयां तत्काल रोकने की अपील की। उन्होंने इन्हें परमाणु सुरक्षा के लिए गंभीर जोखिम बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed