फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America warns India, additional action can be taken against unfair business

अमेरिका की भारत को चेतावनी, अनुचित व्यापार को लेकर कर सकते हैं अतिरिक्त कार्रवाई

Sat, 22 Jun 2019 05:44 AM IST
Avdhesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Avdhesh Kumar Updated Sat, 22 Jun 2019 05:44 AM IST
विज्ञापन
America warns India, additional action can be taken against unfair business
Donald Trump - फोटो : PTI
ट्रंप प्रशासन ने भारत को चेताया कि वह ‘अनुचित’ व्यापार गतिविधियों को लेकर उसके खिलाफ ‘अतिरिक्त कार्रवाई’ कर सकता है। साथ ही कहा कि दोनों देशों के बीच इस मुद्दों पर कोई प्रगति नहीं हुई है, जो अतिरिक्त कार्रवाई का कारण बन सकता है। अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि रॉबर्ट लाइटहाइजर ने बयान जारी कर यह चेतावनी दी।
विज्ञापन


लाइटहाइजर ने कहा, अमेरिका ने भारत को लेकर चिंता में काफी समय खर्च कर दिया है। भारत बड़ी अर्थव्यवस्था है और आगे और बड़ी होगी। यह अमेरिका के किसानों और कंपनियों के लिए एक बड़ा अवसर है। यह कहने के बावजूद हमारी उनके साथ काफी समस्याएं हैं। यह बयान अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिय की भारत यात्रा से पहले आया है। 
विज्ञापन


लाइटहाइजर ने यह भी कहा कि ट्रंप प्रशासन ने पिछले कुछ महीने के दौरान तरजीही व्यापार व्यवहार (जीएसपी) की समीक्षा की है। उसके बाद राष्ट्रपति ने जीएसपी को वापस लेने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, हम इन मुद्दों पर कोई प्रगति नहीं कर सके हैं। कई महीनों तक इसका प्रयास किया गया, लेकिन कोई प्रगति नहीं हुई। बता दें कि हाल में ट्रंप ने भारत से जीएसपी का दर्जा छीन लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएसपी दर्जा समाप्त किये जाने के बाद देश की अर्थव्यवस्था पर असर नहीं : गोयल

अमेरिका द्वारा भारत का जीएसपी दर्जा समाप्त किये जाने के बाद देश की अर्थव्यवस्था पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ा है और भारत ने इस स्थिति को बखूबी संभाला है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को राज्यसभा में यह जानकारी दी। 

कहा, जीएसपी खत्म होने के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था पर 25 से 26.9 करोड़ डॉलर का असर पड़ा है, लेकिन हमारी विशाल अर्थव्यवस्था के लिए यह नगण्य है। साथ ही बताया कि भारत ने 2018 के दौरान जीएसपी कार्यक्रम के तहत अमेरिका को 6.3 अरब डॉलर कीमत की वस्तुओं का निर्यात किया था। यह अमेरिका को भारत के कुल निर्यात का 12.1 फीसदी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed