{"_id":"5cb63facbdec2213fe5d432c","slug":"new-dimension-given-by-donald-trump-to-us-relationship-with-india-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत के साथ अमेरिकी रिश्ते को ट्रंप ने दिया नया आयाम: रिपोर्ट","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
भारत के साथ अमेरिकी रिश्ते को ट्रंप ने दिया नया आयाम: रिपोर्ट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Wed, 17 Apr 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप-नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
विज्ञापन
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में भारत और अमेरिका करीब आए हैं। इतना ही नहीं, दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत हुए हैं। एक अमेरिकी थिंक टैंक ने अपनी रिपोर्ट में भारत के साथ रिश्तों को नए आयाम पर पहुंचाने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप की तारीफ की है।
Trending Videos
थिंक टैंक की हालिया रिपोर्ट में भारत-अमेरिका के बीच दोस्ताना संबंधों पर प्रकाश डाला गया है। इसमें ट्रंप प्रशासन की दक्षिण एशियाई कूटनीति को काफी सराहा गया है। खासकर इस रिपोर्ट में ट्रंप की रणनीति और उनके तरीकों की सराहना की गई है। काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशन (सीएफआर) में कहा गया कि पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश द्वारा शुरू किए गए भारत-अमेरिकी संबंधों की सफलता की कहानी को ट्रंप प्रशासन ने भी आगे बढ़ाया है। रिपोर्ट के मुताबिक, जब भी नई दिल्ली के साथ अमेरिकी संबंधों की बात आती है तो राष्ट्रपति ट्रंप भारत को एक उच्च ग्रेड प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली में अमेरिका के राजदूत रहे राबर्ट ब्लैकविल ने अपनी रिपोर्ट में कहा, ‘ट्रंप प्रशासन ने दक्षिण एशिया में भारत को अपनी क्षेत्रीय रणनीति का प्रमुख हिस्सा बनाया है। पिछले साल मई में अमेरिका ने प्रशांत कमांड का नाम बदलकर यूएस-इंडो प्रशांत कमांड करने के बाद वाशिंगटन अब भारतीय सेना के साथ अपनी पहली त्रिकोणीय सेवा की योजना बना रहा है। उन्नत हथियार प्रणालियों की आपूर्ति, नाटो देशों के साथ भारत के बदलते दृष्टिकोण और सामरिक क्षेत्र में रणनीतिक प्रौद्योगिकी का सहयोग भी वाशिंगटन और नई दिल्ली को करीब लाते हैं। यह भी राष्ट्रपति ट्रंप का भारत के प्रति झुकाव को भी दर्शाता है।
