फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Pakistan seeking help from IMF to repay China's debt, America doubts

पाकिस्तान को मिले चीनी कर्ज पर पारदर्शिता जरूरी : अमेरिका

Thu, 29 Nov 2018 04:19 PM IST
भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन Updated Thu, 29 Nov 2018 04:19 PM IST
विज्ञापन
Pakistan seeking help from IMF to repay China's debt, America doubts

पाक अर्थव्यवस्था पर छाए संकट में आईएमएफ की कड़ी शर्तों के बीच चीन से मिले कर्ज को लेकर अमेरिका ने संदेह जताया है। अमेरिका ने कहा है कि पाक को चीन के कर्ज में पारदर्शिता बरतनी चाहिए। उसे शक है कि पाकिस्तान मौजूदा दौर में आईएमएफ से जो मदद मांग रहा है उसका इस्तेमाल चीन का कर्ज उतारने में कर सकता है। इसी वास्ते पाक ने अरबों डॉलर की आर्थिक मदद हासिल करने के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से संपर्क साधा है।

विज्ञापन


अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय मामलों के उप वित्त मंत्री डेविड मालपास ने अमेरिकी संसद ‘कांग्रेस’ से जुड़ी एक समिति की सुनवाई के दौरान सांसदों को बताया, ‘आईएमएफ की टीम अभी पाकिस्तान से लौटी है। हमारा इस बात पर खास जोर है कि उसे दिए जाने वाला कर्ज पूरी तरह पारदर्शी हो।’ मालपास ने यह जानकारी अमेरिका के सांसद जेफ मर्कली के सवाल के जवाब में दी। मर्कली ने पूछा था कि क्या आईएमएफ के कोष का इस्तेमाल चीन का कर्ज उतारने के लिए किया जा रहा है। मर्कली को शक है कि आईएमएफ के कर्ज का उपयोग पाक हर सूरत में चीनी कर्ज को चुकाने के लिए करने वाला है।
विज्ञापन


जेफ मर्कली ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा ज्यादातर मामलों में अपनी कर्ज की शर्तों का खुलासा नहीं करना दुनिया के लिए एक बड़ी चुनौती है। इन शर्तों में ब्याज दर और कर्ज चुकाने की अवधि भी शामिल है। पाक पर चीन का करीब 62 अरब डॉलर का कर्ज है। हाल ही में उसने अपने आर्थिक संकट को दूर करने के लिए अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष से 12 अरब डॉलर की आर्थिक सहायता (बेलआउट पैकेज) मांगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई परियोजनाएं की गईं बंद

आर्थिक संकट की वजह से पाकिस्तान ने अपनी कई अहम योजनाओं को बंद कर दिया है। इनमें कराची से पेशावर के बीच 8.2 अरब डॉलर की रेल परियोजना भी शामिल है। इसके अलावा कई अन्य परियोजनाएं भी इसलिए रोक दी गई हैं ताकि देश पर कर्ज का बोझ कुछ कम हो सके।


अमेरिका जता चुका है सख्ती

इससे पहले भी अमेरिका के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हीथर नोर्ट ने पाक को आईएमएफ से कर्ज दिए जाने से पूर्व उसकी आर्थिक हालत और उस पर चीनी कर्ज की समीक्षा करने की बाद की थी। नोर्ट ने कहा था कि पाक ने दूसरे देशों से कितना व किन शर्तों पर कर्ज ले रखा है इसकी जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed