{"_id":"5bb5cc0c867a557b8f77ed02","slug":"researchers-of-america-warns-on-facial-recognition-technique-at-airports","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी एयरपोर्ट पर पहले से ही है फेशियल रिकग्निशन तकनीक, अब खोजकर्ताओं ने दी चेतावनी","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिकी एयरपोर्ट पर पहले से ही है फेशियल रिकग्निशन तकनीक, अब खोजकर्ताओं ने दी चेतावनी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 04 Oct 2018 02:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में एयरपोर्ट पर फेशियल रिकग्निशन की सुविधा हाल ही में आई है। लेकिन अमेरिका में ये सुविधा पहले से ही है। इससे होने वाले फायदों को तो हर कोई गिना रहा है लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये नुकसानदायक भी हो सकता है। अमेरिका की जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी के खोजकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर फेशियल रिकग्निशन होने को लेकर चेतावनी दी है।
विज्ञापन
उन्होंने इसके लिए गुरुवार को एक रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे निजता के लिए खतरा हो सकता है। ज्यादातर अमेरिकी एयरपोर्ट पर ये सुविधा मौजूद है। जिसके तहत अधिकतर लोगों के चोहरों की स्क्रीनिंग हो चुकी है।
विज्ञापन
हाल ही आई गोपनीयता मूल्यांकन रिपोर्ट में कहा गया है कि किसी व्यक्ति के लिए ये सुनिश्चित करना कि उसकी बायोमेट्रिक जानकारी किसी ने नहीं ली है, एक ही तरीका है। वह है यात्रा करने से बचना।
विज्ञापन
रिसर्च से जुड़ी खोजकर्ता लॉरा मोये का कहना है कि रिसर्च के पूरा होने और पब्लिश होने के बीच में भी कई एयरपोर्ट पर ये सुविधा आ गई। उन्होंने और उनकी टीम ने विचार किया कि क्या यह सही तरीका है अरबों रुपये खर्च करने का, तो उनके सामने एक ही जवाब था, और वह था नहीं।
जब कोई भी अमेरिकी यात्रा करता है तो उसे सुरक्षा और निजता में चुनाव नहीं करने दिया जाता। इससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने एयरलाइंस से आग्रह किया कि लोगों के पास अधिकार होना चाहिए कि वह मना कर सकें कि उन्हें फेशियल रिकग्निशन नहीं करवाना है।