{"_id":"596df29f4f1c1bb9158b4937","slug":"us-government-has-set-new-criteria-for-visa-applicants-from-six-muslim-nations","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएस वीजा: अमेरिका ने 6 मुस्लिम राष्ट्रों के लिए वीजा आवेदन का दायरा बढ़ाया","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
यूएस वीजा: अमेरिका ने 6 मुस्लिम राष्ट्रों के लिए वीजा आवेदन का दायरा बढ़ाया
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
Updated Tue, 18 Jul 2017 05:05 PM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने ‘करीबी परिजन’ की परिभाषा को और विस्तार दिया है। ‘करीबी परिजन’ की नई परिभाषा में दादा-दादी और अन्य रिश्तेदारों को भी शामिल कर लिया है। अब यह नई परिभाषा छह मुस्लिम बहुल देशों के शरणार्थियों व वीजा आवेदकों के लिए अमेरिका की वास्तविक संबंधों वाली श्रेणी के रूप में स्वीकृत होगी।
विज्ञापन
बतात चलें कि पिछले हफ्ते हवाई की संघीय अदालत के एक आदेश पर संबंधित विभाग ने सोमवार को अमेरिकी राजनयिकों को नए दिशा निर्देश जारी किए। नए निर्देशों में कहा गया है कि अमेरिकी राजनयिक छह मुस्लिम बहुल देशों से अमेरिकी वीजा के लिए आवेदकों की पात्रता के बारे में दादा-दादी, पोता-पोती, भाई-भाभी, चाचा-चाची, भतीजे-भतीजी, चचेरे भाई-बहन या ऐसे अन्य रिश्तेदारों आदि को शामिल करने पर भी गौर करें।
विज्ञापन
विभाग के मुताबिक यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएगा। वीजा मामलों में निर्णय लेने के लिए जारी की गई नई विस्तृत परिभाषा के बारे में सभी दूतावासों एवं वाणिज्य दूतावासों को भी अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की ओर से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकारी आदेश को आंशिक रूप से बहाल किए जाने के बाद ट्रंप प्रशासन ने यह कदम उठाया है। बता दें कि मुस्लिम देशों के अमेरिकी वीजा पर बैन लगाने के बाद चारों तरफ उनकी खूब किरकिरी हो रही थी, जिसके बाद उन्होंने यह नया फरमान जारी किया है।