{"_id":"57fa72dd4f1c1b695228e0e1","slug":"war-is-not-an-option-for-india-and-pakistan-pakistani-envoy-to-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत के दबाव का असर, पाक ने कहा- युद्ध नहीं है विकल्प","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
भारत के दबाव का असर, पाक ने कहा- युद्ध नहीं है विकल्प
एजेंसी/ वाशिंगटन
Updated Sun, 09 Oct 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के एक शीर्ष राजनयिक ने कहा है कि युद्ध भारत और पाकिस्तान के लिए विकल्प नहीं है। उनका देश मानता है कि कश्मीर मुद्दे सहित सभी द्विपक्षीय विवादों को बातचीत के जरिये हल करने की जरूरत है।
विज्ञापन
अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत जलील अब्बास जिलानी ने कहा ‘युद्ध कोई विकल्प नहीं है। कारण यह है कि दोनों ही देशों को आर्थिक विकास की जरूरत है और उन्हें लोगों के कल्याण के लिए काम करना है।’ जिलानी शनिवार को विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की सालाना बैठक से इतर बोल रहे थे।
विज्ञापन
जिलानी ने कहा, ‘युद्ध के बारे में सोचना कल्पना से परे है। इसलिए पाकिस्तान की सरकार का यह मानना है कि कश्मीर सहित सभी मुद्दों का हल अंतरराष्ट्रीय वैधता के अनुसार बातचीत के माध्यम से होना चाहिए।
विज्ञापन