फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   world fastest supercomputer

दुनिया में सबसे तेज सुपरकंप्यूटर चीन का

Wed, 19 Jun 2013 05:29 PM IST
Updated Wed, 19 Jun 2013 05:29 PM IST
विज्ञापन
world fastest supercomputer

शोधकर्ताओं के एक दल ने दुनिया के 500 सबसे तेज सुपरकंप्यूटरों की सूची जारी की है। इनमें चीन के तियान्हे-2 को दुनिया का सबसे तेज़ सुपरकंप्यूटर बताया गया है।

विज्ञापन


इस मौक़े पर शोधकर्ताओं ने भी हैरानी जताई क्योंकि इस नए कंप्यूटर के 2015 तक तैयार होने की उम्मीद नहीं थी।

इससे पहले नवंबर 2010 से जून 2011 के बीच भी चीन को दुनिया का सबसे तेज़ सुपरकंप्यूटर बनाने का गौरव हासिल हुआ था।

नई सूची में दूसरे और तीसरे नंबर पर अमेरिका का 'टाइटन' और 'सिक्वोया' रहे जबकि जापान का 'के कंप्यूटर' दुनिया का चौथा सबसे तेज़ सुपर कंप्यूटर है।

यह सूची साल में दो बार जारी की जाती है। ताजा सूची मैनहाइम यूनीवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस के प्रोफ़ेसर हैंस मियुर की देखरेख में तैयार की गई है।

सुपर कंप्यूटर की गति मापने वाली संस्था लिनपैक बेंचमार्क के अनुसार तियान्हे-2 सुपर कंप्यूटर 33.86 पेटाफ़्लॉप प्रति सेकंड की गति से चलता है।

इसका मतलब है कि ये सुपर कंप्यूटर एक सेकंड में 33 हज़ार 860 ट्रिलियन कैलकुलेशन करता है।

चीनी सरकार के अनुसार इसे दक्षिण पूर्वी प्रांत ग्युआनडॉंग के ग्युआंगज़ो शहर में मौजूद नेशनल सुपर कंप्यूटर सेंटर में स्थापित किया जाएगा। जहां दक्षिणी चीन के लोग शोध और तकनीकी पढ़ाई के लिए इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।
विज्ञापन


तियान्हे-2 की ख़ासियत
ये सुपर कंप्यूटर 31 लाख 20 हज़ार प्रोसेसर कोर का इस्तेमाल करता है और इसके कैलकुलेशन के लिए इंटेल के आइवी ब्रिज और ज़िऑन फ़ाइ चिप्स का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन 500 सबसे तेज़ सुपर कंप्यूटर की सूची जारी करने वाले दल में शामिल अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेनेस के जैक डोंगारा के अनुसार इस नए सुपर कंप्यूटर की कई चीज़ें चीन में बनाई गई हैं और उनकी ख़ास विशेषताएं हैं।

तियान्हे-2 की क्षमता इस सूची में शामिल दूसरे सबसे तेज़ सुपर कंप्यूटर टाइटन से दोगुना है। लिनपैक बेंचमार्क के अनुसार टाइटन सुपर कंप्यूटर 17.59 पेटाफ़्लॉप प्रति सेकंड की गति से काम करता है।

जैक डोंगारा के अनुसार अमेरिका 2015 तक अब कोई दूसरा सुपर कंप्यूटर नहीं बनाएगा। चौथे नंबर पर शामिल जापान का के कंप्यूटर 10.51 पेटाफ़्लॉप प्रति सेकंड की रफ़्तार से काम करता है।


जानकारों के अनुसार 500 सबसे तेज़ सुपर कंप्यूटरों की ताज़ा सूची में चीन के 66, अमेरिका के 252, जापान के 30, ब्रिटेन के 29, फ़्रांस के 23 और जर्मनी के 19 सुपर कंप्यूटर शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed