सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Amidst tensions with Iran US has issued an advisory urging its citizens to leave country

US-Iran Clash: अमेरिकी नागरिकों के फौरन ईरान छोड़ने की सख्त चेतावनी, तनातनी के बीच ट्रंप का नया आदेश

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: लव गौर Updated Fri, 06 Feb 2026 02:22 PM IST
विज्ञापन
सार

US-Iran Clash: ईरान में जारी अशांति के बीच अमेरिका ने अपने नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने की सख्त चेतावनी जारी की है। वर्चुअल अमेरिकी दूतावास ने अपने लोगों को चेताते हुए कहा कि देश में सुरक्षा की स्थिति बेहद खराब है।

Amidst tensions with Iran US has issued an advisory urging its citizens to leave country
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

ईरान में जारी तनाव पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सख्त लहजा अपना रखा है। इस बीच अब अमेरिका ने अपने नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने की सख्त चेतावनी दी है। अमेरिका और ईरान के बीच बीते कई दिनों से चल रही तनातनी के बाद नई एडवाइजरी जारी की गई है। वर्चुअल अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों को चेताते हुए कहा है कि ईरान में सुरक्षा की स्थिति बहुत ज्यादा खराब हो गई है। ऐसे में सुरक्षा नागरिकों के लिए गंभीर जोखिम बन रही है।
Trending Videos


सरकार की मदद के भरोसे ना रहे
दूतावास ने अपनी एडवाइजरी में जल्दी से जल्दी ईरान छोड़ने की सलाह दी है। इसी के साथ कहा कि नागरिक अपनी निकासी की योजना खुद बनाएं और इसमें अमेरिकी सरकार की ज्यादा मदद पर भरोसा न करें। दावा किया गया है कि मौजूदा हालात के मद्देनजर आधिकारिक मदद बेहद सीमित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईरान में स्थित वर्चुअल अमेरिकी दूतावास ने अमेरिकी नागरिकों को बताया कि बढ़ती सुरक्षा चिंताओं, संचार पर प्रतिबंधों और अनिश्चित परिवहन संपर्कों ने ऐसी परिस्थितियां पैदा कर दी हैं, जो सुरक्षा को खतरे में डाल सकती हैं। बढ़ते तनाव और यात्रा में बाधाओं के बीच तेहरान और वाशिंगटन के बीच राजनयिक प्रयास भी चर्चा में हैं।

अधिकारियों का कहना है कि अमेरिका-ईरान परमाणु वार्ता ओमान समयानुसार सुबह 10 बजे (भारतीय समयानुसार रात 11.30 बजे) शुरू होने वाली है, जो लगभग नौ महीनों में पहली औपचारिक बैठक होगी। यह इस बात का संकेत है कि सुरक्षा जोखिमों के बावजूद दोनों पक्ष राजनयिक चैनलों के माध्यम से संपर्क साधने की कोशिश कर रहे हैं।

तत्काल बाहर निकलने की सलाह दी जाती है
'ईरान तुरंत छोड़ दें। ईरान से निकलने की ऐसी योजना बनाएं, जो अमेरिकी सरकार की मदद पर निर्भर न हो। दूतावास ने अपनी सलाह इस बात को कहा है। साथ ही इस बात पर जोर दिया गया है कि आधिकारिक निकासी सहायता की सीमाओं को देखते हुए लोगों को अपनी वापसी की व्यवस्था स्वतंत्र रूप से करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: US-Iran: ईरान और अमेरिका की बीच तनाव कम करने की कोशिशें जारी, ओमान कर रहा है मध्यस्थता

बता दें कि ईरान में राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शनों के कारण सुरक्षा उपायों में सख्त इजाफा हुआ है, जिसमें सड़कों को बंद करना, सार्वजनिक परिवहन में व्यवधान और इंटरनेट पर लगातार प्रतिबंध शामिल हैं, जिससे मोबाइल, लैंडलाइन और राष्ट्रीय ऑनलाइन नेटवर्क तक पहुंच बाधित हो रही है। एयरलाइंस ने देश से आने-जाने वाली उड़ानों को सीमित करना या रद्द करना जारी रखा है, जिससे देश छोड़ने की कोशिश कर रहे यात्रियों के लिए अनिश्चितता और बढ़ गई है।

अन्य वीडियो

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed