पाकिस्तान की राजनीति में इन तीनों ऑडियो लीक के लगातार सामने आ रहे मामले चर्चा का विषय बने हुए हैं। शुक्रवार को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का तीसरा ऑडियो क्लिप भी सामने आ गया है। इस ऑडियो क्लिप में वह सांसदों-विधायकों की होर्स ट्रेडिंग की बात करते हुए सुनाई दे रहे हैं। इससे पहले भी इमरान के ऑडियो लीक हो चुके हैं जिनमें उनको पद से हटाने में अमेरिकी साजिश के दावे की पोल खुल गई थी।
Pakistan: इमरान खान का एक और ऑडियो लीक, सांसदों-विधायकों की खरीद-फरोख्त का खुलासा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 07 Oct 2022 06:51 PM IST
सार
ताजा ऑडियो लीक में इमरान खान से मिलती जुलती आवाज कहती है कि आपको गलतफहमी है कि अब नंबर गेम पूरा हो गया है.. यह मत सोचो कि यह खत्म हो गया है। लीक हुए ऑडियो में इमरान कथित तौर पर कहते हैं, आप देखिए 48 घंटे एक लंबा समय है।
विज्ञापन
'अब नंबर गेम पूरा हो गया...'
ऑडियो क्लिप में विधायकों-सांसदों की खरीद-फरोख्त की बात
विज्ञापन
विज्ञापन