फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Asim Munir and Pakistani PM Sharif sent rare minerals to Donald Trump during White House meeting

US: पाकिस्तानी पीएम शरीफ और सेना प्रमुख ने ट्रंप को भेंट किए थे दुर्लभ खनिज, मुलाकात की नई तस्वीर आई सामने

Mon, 29 Sep 2025 03:23 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 29 Sep 2025 03:23 AM IST
सार

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने बीते बृहस्पतिवार को व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने ट्रंप को पाकिस्तान के दुर्लभ मृदा खनिज दिखाए थे, जिसकी नई तस्वीर सामने आई है। दोनों देशों ने खनिज, तेल और व्यापार में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।

विज्ञापन
Asim Munir and Pakistani PM Sharif sent rare minerals to Donald Trump during White House meeting
पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर, पीएम शहबाज शरीफ और अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप। (बाएं से दाएं) File - फोटो : Pakistan PMO

विस्तार

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर की व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मुलाकात की नई तस्वीर सामने आई है। मुलाकात के दौरान शरीफ और मुनीर ने ट्रंप को दुर्लभ मृदा खनिज भेंट किए थे। तस्वीर में मुनीर खनिजों की ओर इशारा करते दिखे, जबकि ट्रंप ध्यान से देखते नजर आए। पीएम शरीफ इस मौके पर खड़े होकर मुस्कुरा रहे थे। 

विज्ञापन


यह मुलाकात बृहस्पतिवार (स्थानीय समयानुसार) को ओवल ऑफिस में हुई थी, जिसमें अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी मौजूद थे। बैठक करीब डेढ़ घंटे तक चली।
विज्ञापन


शरीफ ने ट्रंप को बताया शांति दूत
बैठक के बाद पीएम शरीफ ने ट्रंप को 'शांति दूत' बताया और उनके 'दुनिया में संघर्ष समाप्त करने के प्रयासों' की सराहना की। उन्होंने जुलाई में हुए अमेरिका-पाकिस्तान टैरिफ समझौते के लिए भी धन्यवाद दिया। इस समझौते के तहत पाकिस्तानी आयात पर 19 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा और इससे अमेरिका पाकिस्तान के तेल भंडार के विकास में मदद कर सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मध्य पूर्व में होने वाला है कुछ 'खास': ट्रंप ने दिया संकेत; यूएस की 21 सूत्रीय योजना के बाद क्या आएगी शांति?

अमेरिकी कंपनियों को निवेश के लिए किया आमंत्रित
पीएम शरीफ ने उम्मीद जताई कि ट्रंप के नेतृत्व में पाकिस्तान-अमेरिका साझेदारी 'दोनों देशों के पारस्परिक लाभ के लिए और मजबूत होगी।' साथ ही उन्होंने अमेरिकी कंपनियों को पाकिस्तान के कृषि, आईटी, खनन और ऊर्जा क्षेत्रों में निवेश करने के लिए भी आमंत्रित किया। यह बैठक ऐसे समय में हुई जब कई वर्षों के तनावपूर्ण संबंधों के बाद द्विपक्षीय संबंधों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।


पाकिस्तान ने अमेरिकी और पुर्तगाली कंपनी के साथ किया समझौता
पाकिस्तान की सबसे बड़ी खनन कंपनी फ्रंटियर वर्क्स ऑर्गनाइजेशन ने इस महीने मिसौरी स्थित अमेरिकी कंपनी यूएस स्ट्रैटेजिक मेटल्स के साथ समझौता किया है। इसके तहत पाकिस्तान में एक पॉली-मेटैलिक रिफाइनरी लगाने की योजना है। इसके अलावा पाकिस्तान की नेशनल लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन ने पुर्तगाल की इंजीनियरिंग एवं निर्माण कंपनी मोटा-एंगिल ग्रुप के साथ भी करार किया है। पाकिस्तान सरकार के मुताबिक, साझेदारी की शुरुआत तुरंत होगी और तांबा, सोना, टंगस्टन, एंटीमोनी और दुर्लभ मृदा तत्व का निर्यात शुरू किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Israel-Palestine Row: 'काम खत्म' करने वाला नेतन्याहू का बयान खतरनाक; इस्राइल से तनाव पर बोले फलस्तीनी राजदूत

पाकिस्तान में खरबों डॉलर के खनिज भंडार का दावा
पीएम शरीफ ने इस साल दावा किया था कि पाकिस्तान में खरबों डॉलर मूल्य के खनिज भंडार मौजूद हैं। उनका कहना है कि अगर इस क्षेत्र में विदेशी निवेश हुआ तो देश आर्थिक संकट से उबर सकता है और विदेशी कर्जों पर निर्भरता घटाई जा सकती है। हालांकि, ज्यादातर खनिज भंडार बलूचिस्तान में हैं, जहां स्थानीय विद्रोही लंबे समय से विदेशी और पाकिस्तानी कंपनियों द्वारा खनन का विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed