फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Australian scientists claim to have invented drug, anti-viral drug from supercomputer

ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिकों ने सुपर कंप्यूटर से खोजी दवा, एंटी वायरल औषधि तैयार करने का दावा

Thu, 25 Jun 2020 05:57 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 25 Jun 2020 05:57 AM IST
विज्ञापन
Australian scientists claim to have invented drug, anti-viral drug from supercomputer
दवा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

दुनियाभर के वैज्ञानिक इस वक्त कोरोना वायरस को फैलने से रोकने और उसका इलाज खोजने में जुटे हुए हैं। इसी बीच, ऑस्ट्रेलिया के शोधकर्ताओं ने कोरोना वायरस के इलाज के लिए एंटी वायरल दवा खोजने का दावा किया है। एक सुपर कंप्यूटर की मदद से यह दवा खोजी गई है।

विज्ञापन


इनहेलर से इस्तेमाल: साल के अंत तक बाजार में
मोनाश यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने दवा को संक्रमण से बचाव के लिए कामयाब होने का दावा किया है। सुपर कंप्यूटर की मदद से की गई गणितीय मॉडलिंग की मदद से पाया कि इस दवा में संक्रमण के लिए जिम्मेदार सार्स-कोव-2 को ब्लॉक करने की ताकत होती है। शोधकर्ताओं को उम्मीद है कि इनहेलर से ली जाने वाली इस दवा को साल के अंत तक बाजार में उतारा जा सकेगा।
विज्ञापन


वायरस का सहायक प्रोटीन करता है ब्लॉक
मोनाश यूनिवर्सिटी के वरिष्ठ अध्येता टॉम कारागियानिस ने बताया, ए-केटोमाइड  मॉलिक्यूल मॉलिक्यूल सार्स-कोव-2 वायरस के लगातार कई प्रतिरूप बनते जाने के लिए जरूरी प्रोटीन को ब्लॉक कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैंडब्रेक की तरह तत्काल बचाव
टॉम के मुताबिक, यह हैंडब्रेक का काम करता है। रेप्लिकेशन रोकने से नए वायरस नहीं बनते हैं और दूसरी कोशिकाओं में संक्रमण भी रोका जा सकता है।

बेहतर असर का दावा
पिछले महीने जर्मनी के रिसर्चर्स ने ए-केटोमाइड के नए संस्करण को लेकर डाटा प्रकाशित करते हुए दावा किया था कि यह इंसानों पर बेहतर असर करता है। डॉ. टॉम ने कहा है कि उनकी टीम ने सुपरकंप्यूटर की मदद से इस मॉलिक्यूल का अध्ययन करके यह पता लगाया कि यह किस तरह वायरस को रेप्लिकेशन यानी एक के बाद एक करके प्रतिरूप बनाने से रोकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed