सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

27 नवंबर को होगी बेनजीर भुट्टो की बेटी बख्तावर की सगाई, अमेरिका में होगा ससुराल

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 17 Nov 2020 03:09 PM IST
विज्ञापन
bakhtawar bhutto daughter of benazir asif ali zardari set to engage with son of us businessman on November 27
बख्तावर भुट्टो जरदारी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook/Twitter

पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो और पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की बेटी बख्तावर भुट्टो जरदारी की 27 नवंबर को सगाई होने वाली है। बिलावल हाउस की तरफ से इसके लिए मेहमानों को निमंत्रण कार्ड भेजे जा चुके हैं। इसमें कहा गया है कि पूर्व राष्ट्रपति की बेटी की सगाई अमेरिका के व्यवसायी यूनुस चौधरी के बेटे महमूद चौधरी के साथ होने वाली है।

Trending Videos
bakhtawar bhutto daughter of benazir asif ali zardari set to engage with son of us businessman on November 27
बख्तावर भुट्टो जरदारी (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
पाकिस्तान में होने वाले इस समारोह को लेकर तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। सगाई से एक दिन पहले मेहमानों को अपनी कोरोना जांच करवानी होगी और रिपोर्ट को बिलावल हाउस को भेजना होगा। पाकिस्तान के अखबार द ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, कार्यक्रम स्थल पर कोरोना से जुड़े सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा। इसके मद्देनजर निगेटिव कोरोना रिपोर्ट आने पर ही मेहमानों को सगाई समारोह में हिस्सा लेने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
bakhtawar bhutto daughter of benazir asif ali zardari set to engage with son of us businessman on November 27
बख्तावर भुट्टो जरदारी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
कराची के बिलावल हाउस में होने वाले इस सगाई समारोह में मौजूद किसी भी मेहमान को तस्वीर लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल में मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
bakhtawar bhutto daughter of benazir asif ali zardari set to engage with son of us businessman on November 27
पिता आसिफ अली जरदारी और भाई बिलावल भुट्टो के साथ बख्तावर भुट्टो जरदारी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के मीडिया सेल ने एक बयान में कहा है कि पार्टी अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी ने घोषणा की है कि अल्लाह के करम से उनकी और शहीद मोहतरमा बेनजीर भुट्टो की बेटी बख्तावर भुट्टो जरदारी की 27 नवंबर को महमूद चौधरी के साथ सगाई होगी।
विज्ञापन
bakhtawar bhutto daughter of benazir asif ali zardari set to engage with son of us businessman on November 27
बख्तावर भुट्टो जरदारी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
महमूद चौधरी अमेरिका के व्यवसायी यूनुस चौधरी के बेटे हैं। उनका पूरा परिवार अमेरिका में रहता है। बता दें कि बख्तावर भुट्टो पाकिस्तान में आवाम की आवाज को प्रमुखता से उठाती रही हैं। उन्होंने रमजान के महीने में पानी पीने की सजा देने को पाखंड बताया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed