सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Baloch fighters set up a naval wing in Gwadar; claim to have killed Pakistani soldiers in their first seaborne

BLA HMDF: बलूच लड़ाकों ने ग्वादर में बनाया नौसैनिक विंग; पहले समुद्री हमले में PAK के सैनिकों को मारने का दावा

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Riya Dubey Updated Tue, 14 Apr 2026 02:21 PM IST
विज्ञापन
सार

बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने अपने नए नौसैनिक विंग 'हमाल मैरीटाइम डिफेंस फोर्स' के गठन का एलान किया है। उन्होंने दावा किया है कि उसने ग्वादर के जीवानि क्षेत्र में पहली समुद्री कार्रवाई में पाकिस्तान के तीन नौसैनिकों को मार गिराया।

Baloch fighters set up a naval wing in Gwadar; claim to have killed Pakistani soldiers in their first seaborne
बीएलए - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

बलूचिस्तान में सशस्त्र संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने अपनी गतिविधियों को नए स्तर पर ले जाने का दावा करते हुए एक नौसैनिक विंग के गठन की घोषणा की है। संगठन का कहना है कि इस नई इकाई ने अपनी पहली समुद्री कार्रवाई में पाकिस्तान के तीन नौसैनिकों को मार गिराया।

Trending Videos

हक्काल ने जारी किया वीडियो

बीएलए के मीडिया विंग हक्काल की ओर से जारी एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में चार नकाबपोश हथियारबंद लड़ाके समुद्र की ओर बढ़ते और फिर एक स्पीडबोट पर सवार होते दिखाई देते हैं। इसके बाद वे समुद्र के बीच एक जहाज की ओर बढ़ते हैं, जिसे पाकिस्तान कोस्ट गार्ड की नाव बताया गया है, और उस पर फायरिंग करते नजर आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में हमले से पहले लड़ाके चेतावनी देते हुए कहते हैं कि जब तक एक भी बलूच जिंदा है, वे जमीन और समुद्र दोनों पर लड़ाई जारी रखेंगे और दुश्मनों को कहीं भी टिकने नहीं देंगे।

इकाई का उद्देश्य क्या है?

बीएलए के प्रवक्ता जीयंद बलूच ने बयान जारी कर बताया कि संगठन ने हमाल मैरीटाइम डिफेंस फोर्स (एचएमडीएफ) नाम से एक औपचारिक नौसैनिक विंग बनाया है। उनका कहना है कि इस इकाई का उद्देश्य बलूच समुद्र की रक्षा करना है। उन्होंने दावा किया कि 12 अप्रैल की सुबह ग्वादर जिले के जीवानि क्षेत्र के मिल तियाब इलाके में इस विंग ने अपनी पहली कार्रवाई को अंजाम दिया।


प्रवक्ता के मुताबिक, इस हमले में बीएलए लड़ाकों की फायरिंग से पाकिस्तान नौसेना के तीन जवान नायक अफजल, सिपाही जमील और सिपाही उमर मारे गए। उन्होंने यह भी दावा किया कि ऑपरेशन के बाद सभी लड़ाके सुरक्षित अपने ठिकानों पर लौट गए।

बीएलए ने अपने बयान में कहा कि बलूच राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन अब जमीन से आगे बढ़कर समुद्री क्षेत्र में भी प्रवेश कर चुका है और आने वाले समय में यह क्षेत्र भी विरोधियों के लिए कब्रगाह साबित होगा। संगठन ने पाकिस्तान और उसके सहयोगियों पर बलूचिस्तान के समुद्री संसाधनों के कथित अवैध दोहन का आरोप लगाया। उनका कहना है कि स्थानीय मछुआरों का आर्थिक शोषण हो रहा है और तटीय इलाकों को सैन्य छावनियों में बदला जा रहा है।

बीएलए ने चेतावनी दी कि अब उसकी सैन्य क्षमता केवल पहाड़ी और शहरी क्षेत्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि वह समुद्र में भी हमले करने में सक्षम है। संगठन ने दोहराया कि उनकी लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक वे अपने लक्ष्य एक स्वतंत्र बलूच राज्य को हासिल नहीं कर लेते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed