{"_id":"5faab0d7dab7e165cd22ba65","slug":"british-prime-minister-boris-johnson-warn-to-be-careful-not-to-be-over-enthusiastic-about-the-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने चेतावनी दी, कहा- टीके को लेकर ‘अति उत्साही’ मत होइए","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने चेतावनी दी, कहा- टीके को लेकर ‘अति उत्साही’ मत होइए
Tue, 10 Nov 2020 08:55 PM IST
दीप्ति मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Tue, 10 Nov 2020 08:55 PM IST
विज्ञापन
बोरिस जॉनसन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कोरोना के टीके को लेकर अति उत्साही होने के प्रति चेतावनी दी है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने फाइजर/बायोएनटेक टीके के नतीजों का सतर्कतापूर्वक स्वागत किया। साथ ही लोगों को चेतावनी दी कि इस खबर पर एक समाधान के तौर पर भरोसा न करें क्योंकि यह अब भी बेहद शुरुआती चरण में हैं।
विज्ञापन
जॉनसन बोले, संकल्प में ढील न पड़ने दें
यहां 10 डाउनिंग स्ट्रीट में एक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान सोमवार को जॉनसन ने ब्रिटिश लोगों से अनुरोध किया कि अपने संकल्प को ढीला मत पड़ने दें क्योंकि यह बेहद शुरुआती दिन हैं। उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि ब्रिटेन ने फाइजर के टीके की चार करोड़ खुराक के लिए पहले ही ऑर्डर दिया है, जो प्रत्येक व्यक्ति को दो खुराक की जरूरत के मुताबिक करीब एक तिहाई ब्रिटिश आबादी के लिये पर्याप्त होगी।
विज्ञापन
40 हजार स्वयंसेवकों पर परीक्षण
बोरिस जॉनसन ने कहा, ''फाइजर/बायोएनटेक टीके का 40 हजार से ज्यादा स्वयंसेवकों पर परीक्षण हुआ है। अंतरिम नतीजों से संकेत मिलता है कि यह वायरस से लोगों की सुरक्षा में 90 प्रतिशत कारगर है। हमने लेकिन अभी पूर्ण सुरक्षा के आंकड़े नहीं देखे हैं और इन नतीजों की विशेषज्ञों द्वारा अभी समीक्षा की भी जरूरत है।''
विज्ञापन
कहा, नियमों का सख्ती से पालन करें
प्रधानमंत्री ने कहा , ''यह अहम है कि हम चीजों को लेकर अति न करें और दो दिसंबर तक लॉकडाउन के नियमों का सख्ती से पालन करें जिसके बाद इंग्लैंड फिर से क्रमिक लॉकडाउन व्यवस्था पर लौट जाएगा।हम (टीके को लेकर) अति उत्साही नहीं हो सकते। यह अब पहले से कहीं ज्यादा अहम है कि हम मूल बातों का ध्यान रखें।''