सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   World ›   Chemical leak at a West Virginia plant kills 2 people, sends 19 more to hospital, officials say

अमेरिका में जहरीली गैस का कहर: केमिकल लीक होने से दो की मौत, 19 लोग बीमार; वेस्ट वर्जीनिया प्लांट में हुई घटना

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वर्जीनिया Published by: Pavan Updated Thu, 23 Apr 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
सार

अमेरिका के वेस्ट वर्जीनिया में एक प्लांट में केमिकल लीक की घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 लोग बीमार पड़ गए हैं। जानकारी के मुताबिक, कैटेलिस्ट रिफाइनर्स नाम के प्लांट में यह हादसा तब हुआ, जब कर्मचारी फैक्ट्री के एक हिस्से को बंद करने की तैयारी कर रहे थे।

Chemical leak at a West Virginia plant kills 2 people, sends 19 more to hospital, officials say
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : FreePik
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका के वेस्ट वर्जीनिया में एक केमिकल प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक फैक्ट्री में जहरीली गैस के लीक होने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 लोग बीमार हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Trending Videos


यह भी पढ़ें - US-Iran: राष्ट्रपति ट्रंप का दावा- मेरे अनुरोध पर ईरान में आठ महिलाओं की फांसी पर लगी रोक, चार की रिहाई होगी
विज्ञापन
विज्ञापन


कैटेलिस्ट रिफाइनर्स नाम के प्लांट में हादसा
यह हादसा इंस्टीट्यूट इलाके में स्थित कैटेलिस्ट रिफाइनर्स नाम के प्लांट में हुआ। बताया जा रहा है कि जब कर्मचारी फैक्ट्री के एक हिस्से को बंद करने की तैयारी कर रहे थे, तभी अचानक केमिकल रिएक्शन हो गया। अधिकारियों के मुताबिक, नाइट्रिक एसिड और किसी अन्य पदार्थ के बीच तेज प्रतिक्रिया हुई, जिससे जहरीली गैस निकलने लगी।

राहत-बचाव में शामिल एम्बुलेंस कर्मी भी हुए प्रभावित
इस घटना में राहत और बचाव के लिए पहुंचे एम्बुलेंस कर्मी भी प्रभावित हुए, जिनमें सात लोग शामिल हैं। कई घायलों को निजी गाड़ियों से अस्पताल ले जाया गया, यहां तक कि एक व्यक्ति को कचरा ढोने वाली गाड़ी से अस्पताल पहुंचाना पड़ा। इस हादसे के बाद आसपास के इलाके में कुछ घंटों के लिए लोगों को घरों में ही रहने का आदेश दिया गया। बाद में हालात सामान्य होने पर यह आदेश हटा लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि सभी मौतें और घायल लोग फैक्ट्री परिसर के अंदर ही थे।

यह भी पढ़ें - Indian Embassy: रोम में भारतीय दूतावास ने लगे आरोपों को बताया झूठा और मनगढ़ंत, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

बड़े पैमाने पर चलाया गया डी-कंटैमिनेशन अभियान
गैस के असर को कम करने के लिए बड़े स्तर पर डी-कंटैमिनेशन अभियान चलाया गया, जिसमें प्रभावित लोगों को कपड़े उतारकर पानी से साफ किया गया। प्लांट की मालिक कंपनी एम्स गोल्डस्मिथ कॉर्प. ने इस घटना पर दुख जताया है और कहा है कि वह जांच में पूरा सहयोग करेगी। यह प्लांट इंस्टीट्यूट के पास स्थित है, जो राज्य की राजधानी चार्ल्सटन से लगभग 10 मील (16 किलोमीटर) पश्चिम में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed