सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   World ›   World Updates of 23 April: World News, gates Foundation Epstein Case, Brazil, UK, China, Srilanka, Hindi news

World: गेट्स फाउंडेशन ने एपस्टीन कनेक्शन की जांच शुरू की; फिटनेस से जीतना चाहते हैं चुनाव लूला दा सिल्वा

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Pavan Updated Thu, 23 Apr 2026 04:57 AM IST
विज्ञापन
World Updates of 23 April: World News, gates Foundation Epstein Case, Brazil, UK, China, Srilanka, Hindi news
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन
गेट्स फाउंडेशन ने कारोबारी जेफरी एप्सटीन से जुड़े अपने पुराने संबंधों की जांच शुरू कर दी है। हाल ही में सामने आए ईमेल और दस्तावेजों में यह सामने आया कि फाउंडेशन के कुछ लोगों ने एपस्टीन से मुलाकात की थी। फाउंडेशन के संस्थापक बिल गेट्स ने कहा है कि उन्होंने एपस्टीन से सिर्फ समाजसेवा से जुड़े कामों पर बात की थी और उन्हें उसके अपराधों की जानकारी नहीं थी। फाउंडेशन ने साफ किया कि उन्होंने एपस्टीन को कोई पैसा नहीं दिया और न ही कोई संयुक्त फंड बनाया। निवेशक वॉरेन बफेट ने भी कहा है कि वह इस मामले को देख रहे हैं। फाउंडेशन की यह जांच उसकी छवि को साफ करने के लिए अहम मानी जा रही है।
Trending Videos


फिटनेस से जीतना चाहते हैं चुनाव लूला दा सिल्वा
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा 80 साल की उम्र में भी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। उम्र को लेकर उठ रहे सवालों के बीच वह रोज जिम में वर्कआउट कर रहे हैं और खुद को फिट दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। उनका कहना है कि वह 120 साल तक जीना चाहते हैं। उनके प्रतिद्वंदी फ्लेवियो बोल्सोनारो उनसे लगभग आधी उम्र के हैं और वह भी फिटनेस दिखाकर लोगों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों के बीच अब चुनाव सिर्फ नीतियों का नहीं बल्कि छवि का भी बन गया है। कुछ लोग लूला की उम्र को लेकर चिंतित हैं, जबकि कई लोग उनकी फिटनेस से प्रेरित भी हो रहे हैं। ब्राजील में 60 साल से ऊपर के मतदाताओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिससे यह चुनाव और दिलचस्प हो गया है। इस बार मुकाबला काफी कड़ा माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका के वरिष्ठ सांसद डेविड स्कॉट का निधन
अमेरिका के जॉर्जिया राज्य से 13वीं बार चुनाव लड़ रहे डेमोक्रेट नेता डेविड स्कॉट का 80 साल की उम्र में निधन हो गया। वह अमेरिकी संसद की कृषि समिति के पहले अश्वेत अध्यक्ष रहे थे और लंबे समय तक किसानों और खाद्य सहायता से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय आवाज बने रहे। स्कॉट को उनकी पार्टी में एक संतुलित और मध्यमार्गी नेता माना जाता था।

हाल के वर्षों में उनकी सेहत को लेकर सवाल उठ रहे थे और पार्टी के अंदर से भी उन्हें चुनौती मिल रही थी। 2024 में भी उन्हें कड़ा मुकाबला झेलना पड़ा था और 2026 में भी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। हालांकि, उन्होंने रिटायर होने के दबाव को नकार दिया था। हाउस के नेता हकीम जेफ्रीज ने उन्हें 'जनता के लिए काम करने वाला सच्चा नेता' बताया। उनके निधन से अमेरिकी राजनीति में एक बड़ा खालीपन आ गया है। इससे रिपब्लिकन पार्टी की संसद में बढ़त थोड़ी और मजबूत हो सकती है।

ब्रिटेन में आने वाली पीढ़ी के लिए सिगरेट पर रोक की तैयारी
ब्रिटेन की संसद ने एक नया बिल पास किया है, जिसके तहत 31 दिसंबर 2008 के बाद जन्मे लोग कभी भी सिगरेट नहीं खरीद पाएंगे। यह कानून लागू होने के बाद देश में धूम्रपान को कम करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री वेस स्ट्रीटिंग ने इसे ऐतिहासिक फैसला बताया और कहा कि इससे लोगों की जान बचेगी और स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव कम होगा। इस बिल के तहत वेपिंग (ई-सिगरेट) पर भी कई जगहों पर रोक लगाई जाएगी, जैसे स्कूल, पार्क और अस्पताल। हालांकि, लोग अपने घरों में धूम्रपान कर सकेंगे और कुछ खुले स्थानों पर भी इसकी अनुमति होगी। यह कदम ब्रिटेन को दुनिया के सबसे सख्त एंटी-स्मोकिंग देशों में शामिल कर सकता है।

अमेरिका में प्रदर्शन के दौरान अधिकारी पर हमला करने का आरोप
अमेरिका के कोलोराडो में एक इमिग्रेशन अधिकारी पर एक महिला प्रदर्शनकारी के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। अधिकारी पर तीसरे दर्जे के हमले और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है। घटना तब हुई जब लोग एक आईसीई केंद्र के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। महिला ने आरोप लगाया कि अधिकारी ने उसे पकड़कर गला दबाया और सड़क के दूसरी ओर फेंक दिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। इस मामले की जांच कोलोराडो जांच ब्यूरो कर रही है। पुलिस ने इसे गंभीर मामला बताया है और आगे की कार्रवाई जारी है। यह घटना अमेरिका में पुलिस और जनता के बीच बढ़ते तनाव को भी दिखाती है।

श्रीलंका: अवैध रूप से रह रहे एक भारतीय समेत 51 विदेशी गिरफ्तार
श्रीलंका के नेगोम्बो शहर में वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी अवैध रूप से रह रहे 50 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक भारतीय नागरिक भी शामिल है। आव्रजन और आप्रवासन विभाग  ने मंगलवार को एक आवास पर छापा मारकर यह कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए लोगों में 47 चीनी, 2 मलयेशियाई और एक भारतीय नागरिक है। अधिकारियों के अनुसार ये सभी व्यापार वीजा पर श्रीलंका आए थे। 

इंडोनेशिया: 16 वर्ष से कम के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक
इंडोनेशिया की संचार मंत्री मेउत्या हाफिद ने बुधवार को बताया कि वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब ने बच्चों के लिए लागू सोशल मीडिया प्रतिबंधों का पालन करने पर सहमति दे दी है। गूगल के स्वामित्व वाले यूट्यूब ने इस संबंध में अनुपालन पत्र सौंप दिया है। नए नियमों के तहत, इंडोनेशिया ने उच्च जोखिम वाले प्लेटफार्मों को 16 साल से कम उम्र के बच्चों के अकाउंट निष्क्रिय करने का निर्देश दिया है। कंपनी भविष्य में बच्चों और किशोरों को लक्षित करने वाले विज्ञापनों को भी हटाएगी। यूट्यूब ने बाल सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता जताई। 
 

ट्रंप की मीडिया कंपनी टीएमटीजी ने ट्रुथ सोशल के सीईओ को हटाया
सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल की मूल कंपनी ट्रंप मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ने पूर्व कांग्रेसी डेविन नुनेस को सीईओ पद से हटा दिया है। उनकी जगह डिजिटल मीडिया कार्यकारी केविन मैकगर्न को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह बदलाव कंपनी के शेयरों में 67 फीसदी की भारी गिरावट के बाद हुआ है, जिससे निवेशकों के 6 अरब डॉलर से अधिक डूब गए। नए सीईओ मैकगर्न ने कहा कि कंपनी अब ऊंची उड़ान भरने के लिए तैयार है। ट्रंप ने इस प्लेटफॉर्म को ट्विटर के विकल्प के रूप में बनाया था। 
 

आईएनएस निरीक्षक पहुंचा श्रीलंका...और बढ़ेगा समुद्री सहयोग
भारतीय नौसेना पोत (आईएनएस) निरीक्षक ऑपरेशनल टर्नअराउंड यानी संक्षिप्त पड़ाव और प्रशिक्षण यात्रा के लिए श्रीलंका पहुंच गया हैं। इस दौरे का मकसद दोनों पड़ोसी देशों के बीच समुद्री सहयोग को और मजबूती देना है। भारतीय उच्चायोग ने बताया, श्रीलंकाई नौसेना ने मंगलवार को पुरानी नौसैन्य परंपराओं के मुताबिक कोलंबो बंदरगाह पर आईएनएस निरीक्षक का स्वागत किया। यह कमांडर शैलेश कुमार त्यागी के नेतृत्व में श्रीलंकाई गोताखोरों को प्रशिक्षण देगा व अन्य गतिविधियों में भाग लेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed