China Flood Crisis: चीन के चोंगकिंग में मूसलाधार बारिश का कहर, नौ की मौत, 11 लापता; बाढ़-भूस्खलन से तबाही जारी
चीन में आसमान से बरसी आफत ने हजारों लोगों की जिंदगी प्रभावित कर दी है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने बाढ़ और भूस्खलन को जन्म दिया, जिससे कई इलाकों में तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है।
चीन में आसमान से बरसी आफत ने हजारों लोगों की जिंदगी प्रभावित कर दी है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने बाढ़ और भूस्खलन को जन्म दिया, जिससे कई इलाकों में तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। चोंगकिंग के योंगचुआन जिले में शनिवार रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने भयंकर बाढ़ और तबाही का रूप ले लिया है। इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 11 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और बचाव दल लगातार राहत कार्य में जुटे हुए हैं। अचानक आई इस तेज बारिश ने कई इलाकों में जलभराव और भूस्खलन जैसी गंभीर स्थितियां पैदा कर दी हैं, जिससे कई घरों और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है।
योंगचुआन जिले में सबसे ज्यादा असर
सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार, योंगचुआन जिले में शनिवार रात से रविवार सुबह तक अत्यधिक बारिश दर्ज की गई। इस दौरान कई इलाकों में अचानक बाढ़ आ गई, जिससे लोग अपने घरों में फंस गए। कई जगहों पर सड़कें टूट गईं और संपर्क मार्ग पूरी तरह बाधित हो गए। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि बचाव अभियान तेजी से चलाया जा रहा है और लापता लोगों की तलाश जारी है।
हुनान और अन्य प्रांतों में भी तबाही
केवल चोंगकिंग ही नहीं, बल्कि मध्य चीन के हुनान प्रांत में भी भारी बारिश ने कहर बरपाया है। यहां के शिमेन क्षेत्र में सात लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 14 लोग अभी भी लापता हैं। हुनान के कई इलाकों में लगातार बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, जिससे हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। कुल 23 टाउनशिप और जिलों में नुकसान की खबर है।
गुइझोउ प्रांत में भी भूस्खलन
पिछले सप्ताह दक्षिण-पश्चिम चीन के गुइझोउ में भी अचानक भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं सामने आई थीं। इसमें चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई थी और कई लोग लापता बताए गए थे। स्थानीय आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, लापता लोगों की संख्या में आगे और बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है, जबकि सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी हैं।
राहत और बचाव कार्य तेज
चीन के विभिन्न आपदा प्रबंधन विभागों ने सेना और बचाव टीमों को प्रभावित क्षेत्रों में तैनात कर दिया है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है और प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। हालांकि, लगातार बारिश और खराब मौसम के कारण बचाव कार्यों में कठिनाइयां भी आ रही हैं।