सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China is not ready to leave Ladakh even in winter

सर्दियों में भी लद्दाख छोड़ने को तैयार नहीं चीन, जवानों को दिए आधुनिक उपकरण

एजेंसी, बीजिंग। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 30 Oct 2020 03:05 AM IST
विज्ञापन
China is not ready to leave Ladakh even in winter
china Army
विज्ञापन

पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच चल रहा सैन्य गतिरोध आगामी सर्दी के सीजन में भी कम होने के आसार नहीं दिख रहे हैं। चीन के रक्षा मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने अपने जवानों को लद्दाख की भयानक सर्दी से निपटने के लिए आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए हैं।

Trending Videos


चीनी रक्षा मंत्रालय के इस बयान से अंदाजा लगाया जा रहा है कि चीन अपनी सेना को क्षेत्र में माइनस 40 डिग्री तक तापमान पहुंच जाने पर भी पीछे नहीं हटाएगा।


चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता सीनियर कर्नल वू क्वान ने ऑनलाइन ब्रीफिंग में कहा कि निवास के मामले में जवानों को नई डिस्माउंटेबल सेल्फ एनर्जाइज्ड इंसुलेटिड केबिन उपलब्ध कराए गए हैं, जिन्हें वे खुद भी स्थापित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्वान ने दावा किया कि पांच हजार मीटर की ऊंचाई पर माइनस 40 डिग्री तापमान वाले क्षेत्रों में इन आधुनिक केबिन के अंदर का तापमान अधिकतम 15 डिग्री पर बरकरार रखा जा सकता है। क्वान ने कहा, इस केबिन के अलावा जवानों को अलग-अलग स्लीपिंग बैग, डाउन ट्रेनिंग कोट और कोल्डप्रूफ जूते भी उपलब्ध कराए गए हैं।

इन सभी की खासियत ठंड को रोकने और अंदर की गर्मी को बनाए रखने की है। साथ ही ये पोर्टेबल और बेहद आरामदेह हैं। इन्हें विशेष तौर पर ऊंचे ठंडे पहाड़ी क्षेत्रों के लिए ही डिजाइन किया गया है।

क्वान ने दावा किया कि चीनी सेना को खाना गर्म रखने के लिए भी थर्मल इंसुलेशन उपकरण दिया गया है। साथ ही ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों के लिए आउटडोर रखने लायक तत्काल तैयार होने वाले खाने का परीक्षण किया जा रहा है। क्वान ने दावा किया कि चीनी सेना अग्रणी चौकियों पर तैनात अपने जवानों तक ड्रोन विमानों के जरिये ताजे फल और सब्जी उपलब्ध कराएगी।

बता दें कि चीन ने पूर्वी लद्दाख के शून्य से कम तापमान वाले मौसम में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर पांच महीने पहले मई की शुरुआत में चालू हुए सैन्य गतिरोध के दौरान तनाव बढ़ने पर हजारों सैनिक तैनात किए थे, जो अब भी वहीं तैनात हैं। हालांकि भारत और चीन, विभिन्न सैन्य, कूटनीतिक व राजनयिक वार्ताओं के जरिये तनाव को कम करने का प्रयास कर रहे हैं।

चीन के साथ सैन्य वार्ता का किसी बाहरी मुद्दे से संबंध नहीं : भारत
भारत ने बृहस्पतिवार को स्पष्ट कर दिया कि चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर चल रही सैन्य वार्ताओं का किसी बाहरी मुद्दे से कोई संबंध नहीं है। यह बयान हाल ही में हुई भारत-अमेरिका 2प्लस2 वार्ता के बाद आया है, जिसमें दोनों देशों ने पूर्वी लद्दाख और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बीजिंग के सैन्य हस्तक्षेप को लेकर चर्चा की थी। साथ ही दोनों देशों ने इस वार्ता के दौरान एक सैन्य समझौता भी किया था।

चीन के साथ कॉर्प्स कमांडर स्तर की वार्ता के अगले दौर के बारे में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने जानकारी दी। उन्होंने कहा, दोनों पक्ष सैन्य व कूटनीतिक चैनलों के जरिये वार्ता जारी रखने और जल्द से जल्द टकराव खत्म करने के लिए दोनों पक्षों की सहमति वाले हल को तलाशने पर सहमत हैं।

श्रीवास्तव भारत-चीन सीमा विवाद से जुड़े सवालों का जवाब दे रहे थे और इस दौरान उनसे पूछा गया था कि क्या चीन जानबूझकर भारत और अमेरिका के बीच 2प्लस2 वार्ता के दौरान हुए बेसिक एक्सचेंज एंड कोऑपरेशन एग्रीमेंट (बेका) के कारण सैन्य वार्ता का अगला दौर लंबित कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed