सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China Taiwan Conflict Eight Chinese warship six aircraft active border area full watch on enemies

China-Taiwan Conflict: चीन के आठ युद्धपोत और छह विमान ताइवान सीमा पर सक्रिय, ताइवान बोला- दुश्मनों पर पूरी नजर

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे Published by: हिमांशु चंदेल Updated Sun, 02 Nov 2025 07:36 AM IST
विज्ञापन
सार

China-Taiwan Conflict: ताइवान ने अपने आस-पास चीन की सैन्य गतिविधियों में बढ़ोतरी की सूचना दी है। आठ युद्धपोत और छह लड़ाकू विमान ताइवान के पास सक्रिय देखे गए, जिनमें से तीन ने सीमा रेखा पार कर एडीआईजेड में प्रवेश किया। इस बीच, ताइवान सरकार ने चीन के दबाव से निपटने के लिए 17-सूत्रीय राष्ट्रीय सुरक्षा योजना लागू की है।

China Taiwan Conflict Eight Chinese warship six aircraft active border area full watch on enemies
ताइवान और चीन में बढ़ा तनाव। - फोटो : ANI / Freepik
विज्ञापन

विस्तार

ताइवान ने अपने नजदीकी समुद्री क्षेत्र में चीन की बढ़ी हुई सैन्य गतिविधियों की सूचना दी है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि सुबह छह बजे तक आठ चीनी युद्धपोत और छह लड़ाकू विमान उसकी सीमा के आसपास सक्रिय देखे गए। इनमें से तीन विमानों ने मध्य रेखा को पार कर ताइवान के पूर्वी और दक्षिण-पश्चिमी वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में प्रवेश किया।
Trending Videos

 
ताइवान के मंत्रालय ने एक्स पर जारी बयान में कहा कि ताइवान की सशस्त्र सेनाएं लगातार हालात पर नजर रखे हुए हैं और हर हरकत का जवाब दे रही हैं। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि चीनी विमानों का सीमा पार आना सीधे तौर पर ताइवान की सुरक्षा के लिए चुनौती है। बीते कुछ महीनों में बीजिंग द्वारा इस तरह की घुसपैठ की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं, जिससे ताइवान की रक्षा प्रणाली को लगातार हाई अलर्ट पर रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन के बढ़ते दबाव का असर
यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब चीन लगातार ताइवान पर दबाव बना रहा है और उसे अपने नियंत्रण में लाने की कोशिशें तेज कर रहा है। ताइवान ने हाल ही में अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति की समीक्षा और रक्षा सुधारों की प्रक्रिया शुरू की है। इसके तहत वह सैन्य और तकनीकी रूप से खुद को सशक्त बनाने की दिशा में कदम उठा रहा है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि चीन की गतिविधियां क्षेत्रीय शांति के लिए खतरा हैं।

ये भी पढ़ें- श्रीलंका में महिलाओं की आबादी 51% पार, जनसंख्या में गिरावट और बुजुर्गों की संख्या में बढ़ोतरी

सरकार की राष्ट्रीय सुरक्षा योजना
एक्जीक्यूटिव युआन के सचिव-जनरल जेवियर चांग ने बताया कि सरकार चीन से बढ़ते खतरों से निपटने के लिए अपने सैन्य और सुरक्षा ढांचे को मजबूत बना रही है। यह पहल राष्ट्रपति विलियम लाई की 17-सूत्रीय राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति का हिस्सा है, जिसे मार्च में जारी किया गया था। इस रणनीति का उद्देश्य चीन की राजनीतिक, आर्थिक और डिजिटल घुसपैठ से देश की संप्रभुता की रक्षा करना है।

ये भी पढ़ें- ट्रंप के दावे पर बोले शी जिनपिंग: चीन की भूमिका नकारना गलत, थाईलैंड-कंबोडिया शांति में हमारा भी योगदान

नए कानून और प्रशासनिक कदम
सरकार ने 120 प्रमुख कार्य निर्धारित किए हैं जिनमें 21 नए या संशोधित कानून शामिल हैं। इनमें स्पेशल स्टैच्यूट ऑन स्ट्रेंथनिंग द रेजिलिएंस ऑफ द इकोनॉमी, सोसाइटी एंड नेशनल सिक्योरिटी, साइबरसिक्योरिटी मैनेजमेंट एक्ट और इंडस्ट्रियल इनोवेशन स्टैच्यूट जैसे महत्वपूर्ण कानून शामिल हैं। इन कदमों से ताइवान अपनी अर्थव्यवस्था और रक्षा क्षमता को मजबूत करना चाहता है ताकि चीन के बढ़ते दबाव और क्षेत्रीय तनावों से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed