{"_id":"5c302b92bdec225725363b51","slug":"cooperation-between-india-and-china-is-increased-after-wuhan-summit","type":"story","status":"publish","title_hn":"वुहान सम्मेलन से भारत के साथ बढ़ा व्यावहारिक सहयोग : चीन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वुहान सम्मेलन से भारत के साथ बढ़ा व्यावहारिक सहयोग : चीन
Sat, 05 Jan 2019 09:29 AM IST
Shilpa Thakur
एजेंसी, बीजिंग
एजेंसी, बीजिंग
Published by: Shilpa Thakur
Updated Sat, 05 Jan 2019 09:29 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग
चीन ने कहा कि पिछले साल राष्ट्रपति शी जिनपिंग और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच वुहान सम्मेलन के बाद से भारत के साथ व्यावहारिक सहयोग में तेजी आई है और वैश्विक अनिश्चितता के समय दोनों देशों ने अधिकारों को बनाए रखने के लिए काम करने की तत्परता दिखाई है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने शुक्रवार को कहा कि वुहान सम्मेलन ने दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों के लिए नई संभावनाओं को खोल दिया है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
कांग ने कहा, 'आप देख सकते हैं कि दोनों नेताओं के रणनीतिक मार्गदर्शन में भारत और चीन ने सभी क्षेत्रों में लगातार उच्चस्तरीय आदान प्रदान के साथ ही सुधारों की अच्छी गति दिखाई है और व्यावहारिक सहयोग की रफ्तार बढ़ी है।
भारत और चीन के स्थिर संबंध दोनों देशों के साथ ही वैश्विक शांति और विकास में योगदान देते हैं।' कांग ने कहा कि मौजूदा समय में दुनिया अनिश्चितताओं और अस्थिर कारकों का सामना कर रही है। ऐसे में चीन अंतरराष्ट्रीय मामलों में समन्वय और संचार बढ़ाने के लिए भारत के साथ काम करने और संयुक्त रूप से दोनों देशों और अन्य विकासशील देशों के वैध अधिकारों और हितों को बनाए रखने के लिए तैयार है। भारत और चीन मतभेदों को विवाद नहीं बनने दे सकते हैं और इसके लिए सभी क्षेत्रों में लगातार द्विपक्षीय करने का प्रयास कर रहे हैं।