फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   COVID-19:Fear of contracting Corona led to Lanka prison riot Probe panel

कोरोना संक्रमण फैलने के डर से श्रीलंका की जेल में भड़का था दंगा : रिपोर्ट

Sat, 12 Dec 2020 10:20 PM IST
दीप्ति मिश्रा पीटीआई, कोलंबो
पीटीआई, कोलंबो Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 12 Dec 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
COVID-19:Fear of contracting Corona led to Lanka prison riot Probe panel
जेल - फोटो : पिक्साबे

पिछले महीने श्रीलंका की महारा जेल में हुए दंगे में 11 कैदियों की मौत के मामले में जांच कर रही जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। समिति ने रिपोर्ट में कहा कि कैदियों ने कोरोना वायरस संक्रमण फैलने का डर जताते हुए प्रदर्शन किया था,  जो दंगे में बदल गया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पांच सदस्यीय जांच समिति की अंतरिम रिपोर्ट में कहा गया कि 29 और 30 नवंबर को महारा जेल में दंगा कोविड-19 के मुद्दे पर जल्द समाधान की मांग करते हुए प्रदर्शन के कारण भड़का था। इस दौरान 11 कैदियों की मौत हो गई। सरकार ने विपक्ष और मृतकों के रिश्तेदारों के दबाव के बाद जांच समिति का गठन किया था ।
विज्ञापन


श्रीलंका की राजधानी कोलंबो की महारा जेल में रविवार को दंगा भड़क गया। इसमें आठ कैदियों की मौत हो गई, वहीं 37 घायल हैं, जिनमें दो जेल अधिकारी शामिल हैं। सोमवार को पुलिस प्रवक्ता अजिथ रोहना ने बताया कि शहर से 15 किमी दूर इस जेल में फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच श्रीलंका की जेलों में क्षमता से अधिक कैदियों को रखे जाने को लेकर लगातार विरोध हो रहा है। कई जेलों में कैदियों ने हाल के हफ्तों में प्रदर्शन किए हैं। 


बता दें कि यह दंगा जेलों में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हुआ। इस जेल में 175 कैदी संक्रमित मिले हैं। रिमांड पर आए कुछ बंदियों ने जबरदस्ती जेल का दरवाजा खोल कर भागने का प्रयास किया। इस पर जेल प्रशासन ने बल प्रयोग किया, जिस पर दंगा भड़क उठा। कुछ कैदियों ने आग भी लगाई। श्रीलंका में जेलें क्षमता से अधिक भरी हैं। सभी जेलों की क्षमता 10 हजार है, लेकिन कैदी 26 हजार। इस वजह से कोरोना महामारी के दौरान सभी जगह तनाव बढ़ा हुआ है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed