{"_id":"6303990d21187a4426091917","slug":"death-toll-rises-to-225-in-pakistans-flood-hit-balochistan-province","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pakistan: भारी बारिश से बाढ़ के चलते बलूचिस्तान के 40,000 घर क्षतिग्रस्त, मरने वालों की संख्या बढ़कर 225 हुई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: भारी बारिश से बाढ़ के चलते बलूचिस्तान के 40,000 घर क्षतिग्रस्त, मरने वालों की संख्या बढ़कर 225 हुई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 22 Aug 2022 08:51 PM IST
सार
बलूचिस्तान के आयुक्त ने कहा कि बाढ़ ने बलूचिस्तान को शेष पाकिस्तान से जोड़ने वाले सभी प्रमुख राजमार्गों को काट दिया है। उन्होंने कहा कि यह एक विकट स्थिति है और अधिक बारिश के पूर्वानुमान के साथ हम बचाव और राहत कार्यकर करने के लिए सभी उपाय कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
बलूचिस्तान में भारी बारिश के बाद जनजीवन बुरी तरह प्रभावित
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारी मानसूनी बारिश के कारण आई आपदा से पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में कम से कम 225 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
क्वेटा शहर के आयुक्त सोहेलुर रहमान बलूच ने मरने वालों की संख्या की पुष्टि की। उन्होंने मीडिया को जानकारी दी कि बलूचिस्तान प्रांत में कम से कम 225 लोगों की मौत हुई है।
भारी बारिश से रविवार को 9 लोगों की जान गई
2 of 7
बाढ़ में बह गईं सड़कें, लोगों को सफर करने में आ रही दिक्कतें
- फोटो : सोशल मीडिया
रविवार 21 अगस्त को क्वेटा में भारी बारिश हुई जिसके परिणामस्वरूप पश्तूनाबाद, हजारा टाउन, कादिरंद, अमीनाबाद, नवान किल्ली, किल्ली कंबरानी और सरियाब इलाकों में बाढ़ आ गई, जहां बाढ़ का पानी कई घरों में घुस गया। इससे नौ और लोगों की जान चली गई।
पाकिस्तान से बलूचिस्तान को जोड़ने वाले राजमार्ग टूटे
3 of 7
बलूचिस्तान में बाढ़ के बाद के हालात
- फोटो : सोशल मीडिया
आयुक्त ने कहा कि भारी बारिश और बाढ़ ने बलूचिस्तान को शेष पाकिस्तान से जोड़ने वाले सभी प्रमुख राजमार्गों को काट दिया है। उन्होंने कहा कि यह एक विकट स्थिति है और अधिक बारिश के पूर्वानुमान के साथ हम बचाव और राहत कार्यकर करने के लिए सभी उपाय कर रहे हैं।
सोहेलुर रहमान बलूच के अनुसार, क्वेटा के पास करखासा बांध के एक पॉइंट पर पहाड़ी टूट गई थी जिससे पश्चिमी बाईपास के पास वाले कई क्षेत्र जलमग्न हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
एनएचए ने यात्रा न करने के लिए एडवायजरी जारी की
4 of 7
बाढ़ से बिगड़े हालात, इस तरह सफर करने को मजबूर लोग
- फोटो : सोशल मीडिया
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचए) ने भी लोगों को बलूचिस्तान को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले राजमार्गों और सड़कों पर यात्रा करने से बचने के लिए एक एडवायजरी जारी की।
विज्ञापन
एक हफ्ते बाद भी बहान नहीं किया जा सका रेल संपर्क
5 of 7
एक सप्ताह बाद रेल सेवा बहाल न हो सकी
- फोटो : सोशल मीडिया
एनएचए के एक प्रवक्ता ने कहा कि कराची-क्वेटा राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-25) यातायात के लिए पूरी तरह से बंद है क्योंकि लासबेला में लिंडा ब्रिज अचानक आई बाढ़ में बह गया। अन्य क्षेत्रों के साथ बलूचिस्तान का रेल संपर्क एक सप्ताह बाद भी बहाल नहीं किया जा सकता है क्योंकि प्रमुख रेलवे लाइनें बाढ़ में बह गई हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।