सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump directs advisors to end iran conflict weeks report 2026

पश्चिम एशिया में शांति के संकेत: ट्रंप सलाहकारों से बोले- समाधान खोजें! क्या खत्म होगी ईरान-US के बीच जंग?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: राकेश कुमार Updated Thu, 26 Mar 2026 11:33 AM IST
विज्ञापन
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ जंग खत्म करना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने अपने शीर्ष सलाहकारों को निर्देश दिया है। ट्रंप ने कहा है कि किसी भी हाल में कुछ हफ्तों के भीतर सैन्य संघर्ष को खत्म करने का रास्ता निकालें। ट्रंप अब इस लंबी खिंचती लड़ाई को और खींचने के मूड में नहीं हैं।

Donald Trump directs advisors to end iran conflict weeks report 2026
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

मध्य पूर्व से एक राहत भरी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ संघर्ष को खत्म करना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने अपने शीर्ष सलाहकारों को निर्देश दिया है। ट्रंप ने सलाहकारों से कहा कि सैन्य संघर्ष को आने वाले कुछ हफ्तों के भीतर ही समाप्त करने का रास्ता निकालें। सूत्रों के मुताबिक, ट्रंप अब इस लंबी खिंचती लड़ाई को और खींचने के मूड में नहीं हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति 'ग्रैंड डील' के जरिए इस अध्याय को बंद करना चाहते हैं।
Trending Videos


क्या है राष्ट्रपति ट्रंप की मंशा?
28 फरवरी 2026 को शुरू हुए 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' के बाद से ही ईरान और अमेरिका के बीच तनाव चरम पर है। लेकिन अब ट्रंप प्रशासन रणनीतिक बदलाव की ओर इशारा कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रपति ने स्पष्ट कर दिया है कि वे अनंत युद्ध के पक्ष में नहीं हैं। ट्रंप का मानना है कि ईरान पर पर्याप्त दबाव बनाया जा चुका है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के हवाले से जानकारी दी है कि ट्रंप ने निजी तौर पर सलाहकारों को सूचित किया है कि उन्हें लगता है कि विवाद अपने अंतिम चरण में है। ट्रंप ने उनसे आग्रह किया है कि वे सार्वजनिक रूप से चार से छह सप्ताह की समयसीमा का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमने 8 युद्धों को समाप्त किया- डोनाल्ड ट्रंप
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शीर्ष सलाहकारों के साथ बैठक में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनका प्रशासन युद्ध खींचने में नहीं, बल्कि उन्हें खत्म करने में माहिर है। ट्रंप ने कहा कि मेरे पिछले कार्यकाल और अब तक के रिकॉर्ड को देखें, तो हमने 8 युद्धों को समाप्त किया है। मैं नहीं चाहता कि ईरान के साथ यह संघर्ष महीनों तक खिंचे। मैं चाहता हूं कि आने वाले कुछ हफ्तों के भीतर ही यह पूरी तरह खत्म हो जाए।

यह भी पढ़ें: मणिपुर में फिर तनाव: कुकी उग्रवादियों ने सेना पर की फायरिंग, आधे घंटे चली मुठभेड़, जानिए अब कैसे हैं हालात

वो 15 शर्तें, जो तय करेंगी भविष्य
खबर है कि अमेरिका ने ईरान को एक 15-सूत्रीय शांति प्रस्ताव भेजा है। इसमें ईरान के परमाणु बुनियादी ढांचे को पूरी तरह खत्म करने, मिसाइल रेंज पर पाबंदी लगाने और क्षेत्रीय गुटों को फंडिंग बंद करने जैसी कड़ी शर्तें शामिल हैं। बदले में ट्रंप प्रशासन ईरान पर लगे सभी अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों को हटाने का लालच दे रहा है।

अभी भी कम नहीं हैं बाधाएं 
भले ही ट्रंप जल्द शांति चाहते हों, लेकिन जमीन पर स्थिति अभी भी नाजुक है। इस्राइल इस जल्दबाजी से थोड़ा चिंतित दिख रहा है। दूसरी ओर, ईरान के भीतर भी सत्ता के गलियारों में विरोधाभास है। हालांकि, ईरान ने साफ कर दिया है कि वो किसी और के शर्त पर किसी भी हाल में संघर्ष को खत्म नहीं करेगा।

दुनिया की नजरें तेल और मंदी पर
इस युद्ध ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को भी हिला कर रख दिया है। होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं। ट्रंप जानते हैं कि अगर जल्द ही यह युद्ध खत्म नहीं हुआ, तो इसका असर वैश्विक महंगाई पर पड़ेगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed