बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   donald trump king comment macron mock viral speech operation epic fury update us iran news

'अब लोग मुझे राजा कहते हैं': ट्रंप ने किस पर कसा तंज? अपने कार्यकाल को बताया शानदार, मैक्रों का उड़ाया मजाक

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: अमन तिवारी Updated Thu, 02 Apr 2026 07:53 AM IST
विज्ञापन
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश के नाम संबोधन में ईरान के खिलाफ 'ऑपरेशन एपिक फ्युरी' की बड़ी जीत का दावा किया। उन्होंने बताया कि ईरान की नौसेना और परमाणु ठिकाने तबाह हो चुके हैं। ट्रंप ने खुद को 'किंग' बताने वालों पर तंज कसा और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का जमकर मजाक उड़ाया।

donald trump king comment macron mock viral speech operation epic fury update us iran news
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज में देश को संबोधन किया। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। ट्रंप ने कहा, आज रात मैं एक छोटा भाषण देने जा रहा हूं। इसमें मैं सबको यह बताऊंगा कि मैं कितना महान हूं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कामों की तारीफ की और कहा कि उन्होंने बहुत शानदार काम किया है।
Trending Videos


अपने विरोधियों और समर्थकों के बीच खुद को किंग (राजा) वाली उपाधि पर बात की, और प्रशासनिक रुकावटों को लेकर हल्के-फुल्के व्यंग्य भरे अंदाज में अपनी बात रखी। उन्होंने प्रशासनिक अड़चनों की ओर इशारा करते हुए मजाक में कहा, 'अब वे मुझे किंग बुलाते हैं, क्या आप इस पर यकीन कर सकते हैं? मैं ऐसा राजा हूं जो एक बैंक्वेट हॉल तक मंजूर नहीं करवा पा रहा।' उन्होंने आगे कहा कि अगर वह सच में राजा होते, तो और भी बहुत कुछ कर सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं: US का मिशन चांद: 54 साल बाद इतिहास की दहलीज पर नासा, आर्टेमिस-II से भेजे गए चार अंतरिक्ष यात्री, जानें सबकुछ

मैक्रों का उड़ाया मजाक
सैन्य चर्चा के अलावा ट्रंप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का मजाक उड़ाते दिख रहे हैं। ट्रंप की बातें सुनकर वहां मौजूद लोग हंसने लगे। ट्रंप ने मैक्रों के निजी जीवन पर टिप्पणी करते हुए कहा, मैक्रों की पत्नी उनके साथ बहुत बुरा बर्ताव करती हैं। उन्होंने आगे मजाक में कहा कि मैक्रों अभी तक अपने जबड़े पर पड़े मुक्के के असर से उबर रहे हैं।

ट्रंप ने खाड़ी देशों में सैन्य मदद को लेकर मैक्रों के साथ हुई बातचीत का भी जिक्र किया। ट्रंप ने बताया कि उन्होंने मैक्रों से तुरंत जहाज भेजने को कहा था ताकि दुश्मनों और मिसाइलों को खत्म किया जा सके। ट्रंप के अनुसार, मैक्रों ने मदद से इनकार करते हुए कहा, नहीं, नहीं... हम युद्ध जीतने के बाद मदद कर सकते हैं। ट्रंप ने तंज कसते हुए कहा कि कई अन्य देशों के नेताओं ने भी यही कहा कि वे युद्ध खत्म होने के बाद साथ देंगे।

नासा को बधाई को दी बधाई
अपने संबोधन में राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे पहले नासा और आर्टेमिस-2 मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों को बधाई दी। इसके तुरंत बाद उन्होंने ईरान के साथ चल रहे युद्ध पर बड़ी जानकारी दी। ट्रंप ने दावा किया कि ईरान की नौसेना अब पूरी तरह खत्म हो गई है। उन्होंने फिर से दोहराया कि वह ईरान को कभी भी परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे।

ये भी पढे़ं:  दोराहे पर एशिया के मजदूर: युद्ध के साए में रोजगार चुनें या जिंदगी, लाखों श्रमिक घर-परिवार के लिए अभी वहीं फंसे

ट्रंप ने अमेरिकी सेना की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि पिछले चार हफ्तों में उनकी सेना ने युद्ध के मैदान में ऐसी जीत हासिल की है, जो पहले कभी नहीं देखी गई। ट्रंप के अनुसार, ईरान की मिसाइल और ड्रोन दागने की क्षमता अब बहुत कम हो गई है। उनके हथियारों के कारखाने और रॉकेट लॉन्चर टुकड़े-टुकड़े कर दिए गए हैं। ट्रंप ने कहा कि इतिहास में किसी दुश्मन को इतने कम समय में इतना बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।

ऑपरेशन एपिक फ्युरी क्या बोले ट्रंप?
ट्रंप ने बताया कि एक महीना पहले अमेरिका ने ऑपरेशन एपिक फ्युरी शुरू किया था। इसका मकसद ईरान के परमाणु कार्यक्रम और मिसाइल ताकत को खत्म करना था। उन्होंने दावा किया कि ईरान के परमाणु ठिकाने अब नष्ट हो चुके हैं। ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका को अब होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) की जरूरत नहीं है। अब दुनिया के दूसरे देशों को देखना होगा कि वे इसे कैसे चलाते हैं।

इस युद्ध की शुरुआत 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के साझा अभियान से हुई थी। शुरुआती हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इसके बाद उनके बेटे ने कमान संभाली और जवाबी हमले किए। हालांकि, ट्रंप ने अब ईरान की सैन्य ताकत को पूरी तरह कमजोर होने का दावा किया है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed