{"_id":"69ce100b3e9da9a1000801fb","slug":"us-america-lifts-sanctions-on-venezuela-s-acting-president-rodriguez-calls-it-a-positive-step-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: अमेरिका ने वेनेजुएला के कार्यवाहक राष्ट्रपति पर लगे प्रतिबंध हटाए, रोड्रिगेज ने बताया सकारात्मक कदम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: अमेरिका ने वेनेजुएला के कार्यवाहक राष्ट्रपति पर लगे प्रतिबंध हटाए, रोड्रिगेज ने बताया सकारात्मक कदम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Asmita Tripathi
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:13 PM IST
विज्ञापन
सार
अमेरिका ने वेनेजुएला के कार्यवाहक राष्ट्रपति पर लगे प्रतिबंध को हटा लिया। वहीं, रोड्रिगेज ने इस फैसले को सकारात्मक कदम बताया। उन्होंने कहा इस फैसले से द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।
वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
संयुक्त राज्य अमेरिका ने वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज पर लगे प्रतिबंध हटा दिए हैं। यह जानकारी अमेरिकी वित्त विभाग की वेबसाइट पर जारी एक अपडेट के अनुसार है। अमेरिकी वित्त मंत्रालय के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय ने बुधवार (स्थानीय समय) को कहा कि रोड्रिगेज को प्रतिबंध सूची से हटा दिया गया है। वहीं, शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, इस निर्णय के बारे में और अधिक जानकारी नहीं दी गई है।
Trending Videos
यह भी पढ़ें- अपने ही घर में घिरे ट्रंप: डेमोक्रेटिक सांसदों ने US के भविष्य पर उठाए सवाल, पूछा- ईरान से जंग कब होगी खत्म
विज्ञापन
विज्ञापन
रोड्रिगेज ने इस फैसले का स्वागत किया
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्स एक पोस्ट में, रोड्रिगेज ने इस कदम का स्वागत किया। उन्होंने इसे द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाने और मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि आर्थिक विकास और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए वेनेजुएला पर लगे अतिरिक्त प्रतिबंध हटाए जा सकते हैं। उन्होंने पोस्ट किया, “राष्ट्रपति ट्रंप का निर्णय हमारे देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमें विश्वास है कि यह प्रगति और दृढ़ संकल्प हमारे देश पर लगे अतिरिक्त सक्रिय प्रतिबंधों को हटाने की ओर ले जाएगा।”
यह भी पढ़ें- ट्रंप नाटो से नाराज: ईरान में जंग के बीच विदेश मंत्री रुबियो की पुरानी पोस्ट वायरल क्यों, किस बयान पर चर्चा?
रोड्रिगेज ने आगे कहा "इससे हमारे लोगों के हित में तीव्र आर्थिक विकास, निवेश और प्रभावी द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा मिलेगा। आइए, हम सभी के लिए एक समृद्ध वेनेजुएला की दिशा में काम करते रहें!" रोड्रिगेज ने इससे पहले राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के अधीन उपराष्ट्रपति के रूप में कार्य किया था। उनकी सरकार के सदस्यों को लक्षित करने वाले उपायों के तहत 2018 में संयुक्त राज्य अमेरिका की ओर से उन पर प्रतिबंध लगाए गए थे।
वेनेजुएला में जनवरी में क्या हुआ?
दरअसल, 3 जनवरी को अमेरिकी सैन्य बलों ने वेनेजुएला के खिलाफ एक व्यापक अभियान चलाया। इसमें मादुरो और उनकी पत्नी को जबरन पकड़कर न्यूयॉर्क ले गए। इसके बाद रोड्रिगेज ने कार्यवाहक राष्ट्रपति का पदभार संभाला और तब से वाशिंगटन उनके प्रशासन के साथ संपर्क में है।अमेरिका और वेनेजुएला के संबंध लंबे समय से तनावपूर्ण रहे हैं। हाल के महीनों में, संयुक्त राज्य अमेरिका ने कुछ प्रतिबंधों में ढील दी है। विशेष रूप से ऊर्जा क्षेत्र में। वेनेजुएला के पास दुनिया के सबसे बड़े सिद्ध तेल भंडारों में से कुछ हैं । यह वैश्विक ऊर्जा परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सोमवार को काराकास स्थित अमेरिकी दूतावास ने सात साल बंद रहने के बाद फिर से काम शुरू कर दिया।