{"_id":"69ce5e64bd63ad8286095447","slug":"iran-supreme-leader-s-advisor-kamal-kharazi-in-critical-condition-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरान: सुप्रीम लीडर के सलाहकार कमाल खराजी की हालत गंभीर, घर पर हुई एयर स्ट्राइक में हुए थे घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ईरान: सुप्रीम लीडर के सलाहकार कमाल खराजी की हालत गंभीर, घर पर हुई एयर स्ट्राइक में हुए थे घायल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
Published by: Rahul Kumar
Updated Thu, 02 Apr 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
सुप्रीम लीडर के सलाहकार कमाल खराजी।
- फोटो : आईएएनएस
विज्ञापन
अमेरिका लगातार ईरान के शीर्ष नेतृत्व को निशाना बना रहा है। फरवरी में शुरू हुई जंग में ईरान के कई अहम नेता मारे गए हैं। इन्ही हमले में ईरान के पूर्व विदेश मंत्री और सुप्रीम लीडर के सलाहकार कमाल खराजी भी घायल हुए थे, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय मीडिया के अनुसार अमेरिका हवाई हमले में उनकी पत्नी की मौत हो गई जबकि खराजी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
Trending Videos
रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेहरान में उनके घर पर हमला हुआ। इस हमले के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। ईरानी मीडिया और स्थानीय रिपोर्ट्स में इसे एक 'हत्या की कोशिश' बताया गया है। खराजी ईरान की 'स्ट्रेटेजिक फॉरेन रिलेशंस काउंसिल' के अध्यक्ष हैं। यह संस्था सीधे देश के सर्वोच्च नेता को सलाह देती है और विदेश नीति से जुड़े बड़े फैसलों में अहम भूमिका निभाती है।यह घटना ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका और इस्राइल के हमले लगातार पांचवें हफ्ते भी ईरान पर जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ईरानी मीडिया ने बताया कि बुधवार को तेहरान में खराजी के घर को निशाना बनाया गया था। 'शर्ग', 'एतेमाद' और 'हम मिहान' दैनिक के अनुसार, उनकी हालत गंभीर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।गुरुवार को भी तेहरान, इस्फाहान और शिराज पर हवाई हमलों की जानकारी स्थानीय मीडिया ने दी।
100 साल पुराने मेडिकल रिसर्च सेंटर तबाह
दक्षिणी ईरान के लारेस्तान में चार लोगों के मारे जाने की खबर है। इस बीच, ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कर दावा किया कि राजधानी स्थित 100 साल पुराने मेडिकल रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसे तबाह कर दिया गया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता हुसैन केरमनपोर ने एक्स पोस्ट में अंतरराष्ट्रीय बिरादरी से इस 'आक्रामकता' की ओर ध्यान देने की अपील की। उन्होंने इसे वैश्विक स्वास्थ्य व्यवस्था पर सीधा हमला करार दिया।उन्होंने लिखा, "वैश्विक स्वास्थ्य के एक सदी पुराने स्तंभ 'ईरानी पाश्चर इंस्टीट्यूट' के खिलाफ की गई आक्रामकता, वैश्विक स्वास्थ्य व्यवस्था पर सीधा हमला है। यह जिनेवा कन्वेंशन और आईएचएल के सिद्धांतों का उल्लंघन है।"
उन्होंने विश्व स्वास्थ्य संगठन, अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून (आईएचएल) को टैग करते हुए कहा, "हम डब्ल्यूएचओ, आईसीआरसी और वैश्विक स्वास्थ्य संस्थाओं से अपील करते हैं कि वे इस हमले की निंदा करें, नुकसान का आकलन करें और पुनर्निर्माण में सहायता करें।"
इनपुट: आईएएनएस