सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   West Asia conflict Iranian military commander 6,000 Years Reply To us Stone Age Barb

ईरान का पलटवार: US की पाषण युग वाली धमकी पर कहा- 250 साल के इतिहास वाला देश 6000 साल पुरानी सभ्यता को धमका रहा

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान। Published by: Nirmal Kant Updated Thu, 02 Apr 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
सार

ईरानी सैन्य जनरल सैयद मजीद मूसावी ने अमेरिका की 'पाषाण युग' में वापस भेजने वाली धमकी पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अमेरिका खुद अपने सैनिकों कब्र में भेज रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि ढाई सौ साल के इतिहास वाला देश 6,000 साल पुरानी सभ्यता को धमकी देकर भ्रम में जी रहा है। पढ़िए रिपोर्ट-

West Asia conflict Iranian military commander 6,000 Years Reply To us Stone Age Barb
सैयद मजीद मूसावी, डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एक्स/सैयद मजीद मूसावी/डोनाल्ड ट्रंप
विज्ञापन

विस्तार

ईरान के एक सैन्य कमांडर ने अमेरिका की उस चेतावनी पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने तेहरान को 'पाषाण युग' में पहुचांने की बात कही थी। उन्होंने कहा, अमेरिका अपने ही सैनिकों को कब्रों में भेज रहा है। सैन्य कमांडर ने यह भी कहा कि 250 साल के इतिहास वाला देश 6,000 साल पुरानी सभ्यता को धमकी दे रहा है, जो पूरी तरह भ्रम में जीने जैसा है। 
Trending Videos


ब्रिगेडियर जनरल सैयद मजीद मूसावी ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की एयरोस्पेस फोर्स के प्रमुख हैं। एयरोस्पेस फोर्स को 'सेपाह' भी कहा जा जाता है। उन्होंने 'एक्स' पर अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ की पोस्ट का जवाब देते हुए कहा, 'अपने सैनिकों को आप कब्र में भेज रहे हैं, ईरान नहीं। आप ईरान को पाषाण युग में ले जाने की बात कर रहे हैं। हॉलीवुड की कल्पनाओं ने आपके दिमाग को इतना प्रभावित किया है कि 250 साल के छोटे से इतिहास के साथ आप 6,000 साल पुरानी सभ्यता को धमकी दे रहे हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


हेगसेथ और ट्रंप ने क्या कहा था?
हेगसेथ ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा था, पाषाण युग में वापसी। उनकी यह पोस्ट तब आई थी, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को पाषाण युग में पहुंचाने की धमकी दी। 

ये भी पढ़ें: क्या नाटो को छोड़ सकता है अमेरिका?: ईरान संघर्ष में साथ न मिला तो भड़के ट्रंप, जानें यह कितना मुमकिन, कैसा असर

ट्रंप ने एक्स पर लिखा, ईरान के नए शासन के राष्ट्रपति, जो पहले से कम कट्टर और ज्यादा समझदार हैं, उन्होंने अमेरिका से युद्धविराम का अनुरोध किया है। हम इस पर तब विचार करेंगे जब होर्मुज जलडमरूमध्य खुला, स्वतंत्र और सुरक्षित होगा। तब तक हम ईरान को पूरी तरह तबाह कर देंगे या जैसा कहा जाता है, उसे पाषाण युग में वापस भेज देंगे। 

अमेरिका और इस्राइल के हमलों से शुरू हुई जंग
पश्चिम एशिया में संघर्ष 28 फरवरी को अमेरिका और इस्राइल के ईरान पर हवाई हमलों से शुरू हुआ था। जंग अब पांचवें हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है। इस हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी।

इसके जवाब में ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में अमेरिका और उसके सहयोगियों की संपत्तियों पर हमले किए। तेहरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही भी रोकी है, जो दुनिया के लगभग 20 फीसदी तेल और गैस आपूर्ति का मुख्य मार्ग है। इस नाकेबंदी से कच्चे तेल की कीमतें बढ़ी हैं और भारत और चीन जैसे बड़े बाजारों में ऊर्जा सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed