सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump says No levy on ships passing through Hormuz also announcement of food aid for Iran

Trump: 'होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर नहीं लगेगा शुल्क', ट्रंप का बड़ा दावा; ईरान को खाद्य मदद का भी एलान

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Wed, 24 Jun 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
सार

Donald Trump Statement: अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर कोई टोल या अतिरिक्त शुल्क नहीं ले रहा है। ट्रंप ने कहा कि यदि यह जानकारी गलत साबित हुई तो अमेरिका-ईरान वार्ता खत्म हो सकती है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिका ने ईरान को कोई धन नहीं दिया है, लेकिन अमेरिकी कृषि उत्पाद खरीदकर ईरान की खाद्य जरूरतों को पूरा किया जाएगा। आइए, विस्तार से जानते हैं इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्या कुछ कहा...

Donald Trump says No levy on ships passing through Hormuz also announcement of food aid for Iran
होर्मुज को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों को लेकर बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान ने अमेरिका को स्पष्ट कर दिया है कि होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से कोई टोल, बीमा शुल्क या अन्य किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जा रहा है। ट्रंप ने यह भी कहा कि यदि इस संबंध में सामने आ रही खबरें गलत साबित होती हैं तो अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत तत्काल खत्म हो सकती है।



ट्रंप ने एक बयान में कहा कि कुछ मीडिया रिपोर्टों में यह दावा किया गया था कि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर अतिरिक्त शुल्क लगाने की तैयारी कर रहा है। हालांकि, ईरान ने अमेरिका को बताया है कि ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। ट्रंप ने कहा कि होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर न कोई टोल लिया जा रहा है, न कोई बीमा शुल्क और न ही किसी प्रकार का अन्य चार्ज वसूला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या ट्रंप ने बातचीत खत्म करने की चेतावनी दी?

ट्रंप ने कहा कि यदि यह जानकारी गलत साबित होती है तो अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत तुरंत समाप्त कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर किसी भी तरह की गलत जानकारी या भ्रामक रिपोर्टिंग से स्थिति और जटिल हो सकती है। 

विज्ञापन

क्या अमेरिका ने ईरान को कोई धनराशि दी है?

अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिका ने ईरान को कोई पैसा नहीं दिया है और न ही ईरान की किसी धनराशि को सीधे जारी किया गया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान को लेकर इस तरह की खबरें भी गलत हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका के नियंत्रण में मौजूद कुछ धन का उपयोग अमेरिकी किसानों और पशुपालकों से कृषि उत्पाद खरीदने के लिए किया जाएगा।

ईरान के लिए क्या खरीदने की बात कही गई?

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका मक्का, गेहूं, सोयाबीन और अन्य खाद्य सामग्री खरीदेगा, क्योंकि ईरान में खाद्य पदार्थों की सख्त जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह खरीदारी केवल अमेरिका से ही की जाएगी। ट्रंप के अनुसार, इससे एक ओर अमेरिकी किसानों को लाभ मिलेगा, वहीं दूसरी ओर ईरान की खाद्य जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।

होर्मुज जलडमरूमध्य क्यों है अहम?

होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में से एक माना जाता है। खाड़ी क्षेत्र से निकलने वाला बड़ा हिस्सा कच्चे तेल और गैस का इसी रास्ते से होकर गुजरता है। ऐसे में इस मार्ग से जुड़ी किसी भी खबर का असर वैश्विक ऊर्जा बाजार और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर पड़ सकता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed