सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Baby boom in South Korea Highest number of births in seven years major relief regarding declining population

दक्षिण कोरिया में आया ‘बेबी बूम’: सात साल में सबसे ज्यादा बच्चों का जन्म, घटती आबादी पर मिली बड़ी राहत

आईएएनएस, सियोल Published by: प्रशांत तिवारी Updated Wed, 24 Jun 2026 12:41 PM IST
विज्ञापन
सार

दक्षिण कोरिया में अप्रैल 2026 के दौरान 24,521 बच्चों का जन्म हुआ, जो सात साल में सबसे अधिक है। जनवरी-अप्रैल अवधि में भी जन्मों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर रही। विशेषज्ञ इसके पीछे बढ़ती शादियों और बच्चों के प्रति सकारात्मक सोच को कारण मान रहे हैं। हालांकि जन्म दर में सुधार हुआ है, लेकिन देश अभी भी जनसंख्या स्थिर रखने के लिए जरूरी स्तर से काफी पीछे है।
 

Baby boom in South Korea Highest number of births in seven years major relief regarding declining population
नवजात - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार

लंबे समय से अपनी घटती जन्म दर को लेकर परेशान दक्षिण कोरिया के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। सरकार की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक इस साल अप्रैल महीने में 2026 में देश में बच्चों के जन्म की संख्या पिछले सात वर्षों में सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल में 24,521 बच्चों का जन्म हुआ, जो पिछले साल के इसी महीने की तुलना में करीब 18 प्रतिशत ज्यादा है। यह अप्रैल 2019 के बाद किसी भी अप्रैल महीने में दर्ज की गई सबसे बड़ी संख्या है।



पिछले सात वर्षों में सबसे ज्यादा जन्म दर
सिर्फ अप्रैल ही नहीं, बल्कि जनवरी से अप्रैल के बीच भी कुल 99,534 बच्चों का जन्म हुआ। यह आंकड़ा पिछले सात वर्षों में सबसे ज्यादा है और पिछले साल की तुलना में 15.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्शाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बदलाव के पीछे शादियों की बढ़ती संख्या और परिवार बढ़ाने को लेकर लोगों की बदलती सोच अहम वजह है। अप्रैल में शादियों की संख्या भी 9 प्रतिशत बढ़कर 20,622 तक पहुंच गई, जो पिछले एक दशक के सबसे अच्छे आंकड़ों में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रैल में प्रजनन दर 0.93 हुई
देश की कुल प्रजनन दर भी बढ़ी है। अप्रैल में यह बढ़कर 0.93 हो गई, जबकि एक साल पहले यह 0.80 थी। हालांकि यह सुधार सकारात्मक माना जा रहा है, लेकिन आबादी को स्थिर बनाए रखने के लिए जरूरी 2.1 के स्तर से यह अभी भी काफी नीचे है। इस बीच तलाक के मामलों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। अप्रैल में 7,829 तलाक हुए, जो पिछले साल के मुकाबले 7.3 प्रतिशत अधिक हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ईरान यात्रा पर भारतीयों के लिए नई एडवाइजरी जारी, गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह

आबादी में 3,884 लोगों की प्राकृतिक कमी
एक और राहत की बात यह रही कि मौतों की संख्या में मामूली गिरावट दर्ज की गई। अप्रैल में 28,405 लोगों की मौत हुई, जो पिछले साल की तुलना में 1.3 प्रतिशत कम है। इसके बावजूद जन्म से ज्यादा मौतें होने के कारण देश की आबादी में 3,884 लोगों की प्राकृतिक कमी दर्ज की गई। फिर भी लगातार कई महीनों से बढ़ रहे जन्म के आंकड़े दक्षिण कोरिया के लिए उम्मीद की नई किरण माने जा रहे हैं। सरकार और विशेषज्ञों को उम्मीद है कि यह रुझान आगे भी जारी रहा तो देश की घटती आबादी की समस्या को काफी हद तक संभाला जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed