सब्सक्राइब करें

Live

West Asia LIVE: ईरान यात्रा पर भारतीयों के लिए नई एडवाइजरी जारी, गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 24 Jun 2026 11:14 AM IST
विज्ञापन
west asia live us iran talks donald trump strait of hormuz Masoud Pezeshkian isreal lebanon gaza pakistan
ईरान-अमेरिका के राष्ट्रीय ध्वज - फोटो : फ्रीपिक
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:10 AM, 24-Jun-2026

ईरान यात्रा पर भारत की नई एडवाइजरी: हालात सुधरे, पर अभी गैर-जरूरी सफर से बचें

तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने ईरान की यात्रा को लेकर नई एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने कहा है कि हालांकि ईरान में सुरक्षा स्थिति में सुधार हुआ है, फिर भी भारतीय नागरिक अभी वहां की गैर-जरूरी यात्रा से बचें। जो भारतीय नागरिक इस समय ईरान में हैं या जिन्हें बहुत जरूरी काम से वहां जाना है, उन्हें बेहद सावधान रहने की सलाह दी गई है। दूतावास ने नागरिकों से स्थानीय खबरों पर नजर रखने और अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने को कहा है। साथ ही, सभी भारतीयों को दूतावास में अपना पंजीकरण कराने की सलाह दी गई है ताकि जरूरत पड़ने पर मदद दी जा सके। किसी भी आपात स्थिति के लिए दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर (+989128109115, +989128109109, +989128109102, +989932179359) भी जारी किए हैं।

यह कदम अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते के बाद उठाया गया है। 17 जून को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने युद्ध खत्म करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इसके तहत बातचीत के लिए 60 दिनों का संघर्ष विराम तय हुआ है। भारत ने इस समझौते का स्वागत किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि शांति के लिए बातचीत ही एकमात्र रास्ता है। भारत ने हमेशा तनाव कम करने और कूटनीति का समर्थन किया है। इससे क्षेत्र में व्यापार और शांति बहाल होने की उम्मीद है।
07:12 AM, 24-Jun-2026

रुबियो ने यूएई से की खाड़ी यात्रा की शुरुआत

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अपने खाड़ी दौरे की शुरुआत संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से की है, जहां वह अमेरिका-ईरान शांति समझौते को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। अबू धाबी पहुंचने पर उन्होंने कहा कि हाल की बातचीत से प्रगति की नींव रखी गई है, लेकिन अभी भी कुछ अहम मुद्दों पर और चर्चा की जरूरत है।
06:06 AM, 24-Jun-2026

ताजा घटनाक्रम

  • अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि पश्चिम एशिया दौरे के दौरान अमेरिका और ईरान के बीच जो भी समझौता होगा, उसमें यह बात तय की जाएगी कि होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही पूरी स्वतंत्रता के साथ जारी रहे।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु कार्यक्रम के सर्वोच्च स्तर के निरीक्षण के लिए तैयार हो गया है। हालांकि, तेहरान ने कहा कि इस प्रक्रिया का कोई स्पष्ट कार्यक्रम तय नहीं है।
  • ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने स्पष्ट किया कि जारी बातचीत में देश के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम पर कोई चर्चा नहीं होगी।
  • इस्राइल और लेबनान के बीच अमेरिका की मध्यस्थता में पांचवें दौर की बातचीत को इस्राइली पक्ष ने 'पूरी तरह विफल' बताया है। 
  • दक्षिणी लेबनान में इस्राइली सेना की गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई, जिसे हिजबुल्ला ने युद्धविराम का गंभीर उल्लंघन बताया।
  • अमेरिकी सीनेट ने पहली बार युद्ध शक्तियों से जुड़ा प्रस्ताव पारित किया है, जिसमें राष्ट्रपति ट्रंप को ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने का निर्देश दिया गया है।
04:20 AM, 24-Jun-2026

ओमान ने होर्मुजल से गुजरने वाले जहाजों को उपलब्ध कराया अस्थायी गलियारा

ओमान ने घोषणा की कि उसने अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (आईएमओ) के साथ समन्वय कर होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों के लिए एक अस्थायी समुद्री गलियारा उपलब्ध कराया है। देश की सरकारी समाचार एजेंसी ने इस बारे में जानकारी दी।

ओमान के अनुसार, इस अस्थायी मार्ग का उपयोग करने वाले जहाजों को आईएमओ के साथ समन्वय करना होगा। यह प्रक्रिया ओमान और आईएमओ की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार पूरी की जाएगी।

यह कदम रणनीतिक रूप से अहम जलमार्ग से सुरक्षित और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। इसे अंतरराष्ट्रीय कानून और समुद्री कानूनों के अनुरूप बताया गया है, जिनमें बिना किसी पारगमन शुल्क के नौवहन की स्वतंत्रता का प्रावधान है।

 
02:11 AM, 24-Jun-2026

ताजा घटनाक्रम 

  • ईरानी राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों को लेकर किसी भी तरह की बातचीत नहीं की जाएगी।
  • पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते और हुई प्रगति को बाधित करने के प्रयास किए जा रहे हैं, हालांकि उन्होंने किसी देश या पक्ष का नाम नहीं लिया।
  • अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि लेबनान में संघर्ष विराम बनाए रखने और उससे जुड़ी बातचीत को ईरान के किसी भी समझौते से अलग रखा जाएगा।
  • अमेरिकी विदेश मंत्रालय में लेबनान और इज़राइल के बीच बातचीत का पांचवां दौर जारी है।
01:49 AM, 24-Jun-2026

उचित समय पर ईरान जाएंगे आईएईए के निरीक्षक: डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के निरीक्षक उचित समय पर ईरान जाएंगे। उन्होंने यह बात व्हाइट हाउस के बाहर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इसमें 'कोई जल्दबाजी नहीं' है।

एक पत्रकार ने जब पूछा कि ईरान का कहना है कि आईएईए की कोई यात्रा तय नहीं है, तो ट्रंप ने जवाब दिया कि यह गलत बात है। ट्रंप ने कहा, वे गलत हैं, वे जानते हैं कि वे गलत हैं। उन्होंने हमें अंदर बताया है और हमारे पास इसका 100 फीसदी प्रमाण है। अगर वे सही होते, तो मैं अभी बैठकों को रद्द कर देता। 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:41 AM, 24-Jun-2026

West Asia LIVE: ईरान यात्रा पर भारतीयों के लिए नई एडवाइजरी जारी, गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह

अमेरिकी सीनेट ने एक प्रतीकात्मक प्रस्ताव पारित किया है। इस प्रस्ताव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से ईरान के साथ युद्ध को समाप्त करने की मांग की गई है। यह कदम व्हाइट हाउस के लिए एक नए सियासी झटके के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि व्टाइट हाउस तेहरान के साथ स्थायी समझौते की कोशिश कर रहा है।

यह प्रस्ताव प्रतिनिधि सभा से पहले ही पारित हो चुका था। अब सीनेट में 50-48 के अंतर से स्वीकार किया गया। इसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति ट्रंप को ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई से अमेरिकी सेना को तब तक हटाना होगा, जब तक कांग्रेस स्पष्ट रूप से सैन्य कार्रवाई की अनुमति नहीं देती। 

यह एक समवर्ती प्रस्ताव है। इसलिए इसे लागू करने के लिए राष्ट्रपतिके हस्ताक्षर की जरूरत नहीं होती है। इसक कानूनी शक्ति को लेकर अभी भी विवाद बना हुआ है। वर्तमान में अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम लागू है। दोनों पक्ष बातचीत के दौर में हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप इस प्रस्ताव को पूरी तरह नजरअंदाज कर सकते हैं।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed