सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   germany-rail-services-halted-after-gsm-r-communication-system-failure

Germany: जर्मनी में रेल सेवाएं ठप, संचार प्रणाली में आई खराबी; स्टेशनों पर फंसे हजारों यात्री

पीटीआई, बर्लिन Published by: Devesh Tripathi Updated Wed, 24 Jun 2026 05:40 AM IST
विज्ञापन
सार

जर्मनी में रेलवे संचार नेटवर्क में आई तकनीकी गड़बड़ी के कारण देशभर में रेल सेवाएं अचानक प्रभावित हो गईं, जिससे हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेनों के रुकने से कई लोग स्टेशनों पर फंस गए और यात्रा संबंधी जानकारी के लिए लंबी कतारें लग गईं। राष्ट्रीय रेल कंपनी डॉयचे बान ने बताया कि रेलवे संचार व्यवस्था में आई समस्या के चलते एहतियातन ट्रेनों का संचालन रोका गया था।

germany-rail-services-halted-after-gsm-r-communication-system-failure
जर्मनी में रेल की संचार प्रणाली फेल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/deutschebahn
विज्ञापन

विस्तार

संचार प्रणाली में आई तकनीकी खराबी के कारण मंगलवार देर रात जर्मनी की रेल सेवाएं ठप हो गईं। इसके चलते देशभर में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेनें रुक जाने से कई यात्री विभिन्न स्टेशनों पर फंस गए। अपने गंतव्य तक पहुंचने की कोशिश कर रहे यात्रियों की स्टेशन सूचना केंद्रों पर लंबी कतारें देखी गईं, जहां वे आगे की यात्रा के बारे में जानकारी लेने पहुंचे थे।


जर्मनी की प्रमुख राष्ट्रीय रेल कंपनी डॉयचे बान (Deutsche Bahn) ने बताया कि जीएसएम-आर (GSM-R) डिजिटल संचार प्रणाली में देशव्यापी समस्या आने के कारण सभी ट्रेनों को स्टेशनों पर रोक दिया गया। यह प्रणाली रेलवे नेटवर्क के भीतर आंतरिक संचार के लिए इस्तेमाल की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जर्मनी में क्यों खराब हुई संचार प्रणाली?
डॉयचे बान ने आधी रात जारी बयान में कहा कि समस्या की वजह का पता लगा लिया गया है, लेकिन यह नहीं बताया कि खराबी किस कारण हुई। कंपनी ने कहा, "तकनीशियन समाधान निकालने के लिए गहनता से काम कर रहे हैं।" कंपनी ने कहा कि प्रभावित यात्रियों को टैक्सी और होटल वाउचर उपलब्ध कराए जाएंगे। जहां संभव होगा, वहां स्टेशनों पर खड़ी ट्रेनों को यात्रियों के बैठने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी ने स्थिति के लिए खेद भी जताया।
विज्ञापन


खराबी की सूचना मिलने के करीब दो घंटे बाद नेटवर्क के कुछ हिस्सों में ट्रेन सेवाएं फिर से शुरू हो गईं। बर्लिन के कम्यूटर रेल नेटवर्क ने कहा कि ट्रेनें चल रही हैं, लेकिन यात्रियों को अभी भी देरी और रद्द होने की आशंका के लिए तैयार रहना चाहिए। पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी जर्मनी के कुछ हिस्सों में क्षेत्रीय रेल सेवाएं संचालित करने वाली डीबी रेजियो मिट्टे (DB Regio Mitte) ने भी बताया कि सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। हालांकि बुधवार सुबह कम से कम छह बजे तक देरी और रद्दीकरण की स्थिति बनी रह सकती है। 

ट्रेनों में देरी और सेवा बाधित होने की बढ़ी शिकायतें
ग्लोबल सिस्टम फॉर मोबाइल कम्युनिकेशंस-रेलवे (GSM-R) रेलवे संचालन के लिए जरूरी वॉयस और डेटा सेवाएं उपलब्ध कराता है। इसके जरिए ट्रेन चालकों और नियंत्रण केंद्रों के बीच संचार स्थापित किया जाता है। यूरोपीय संघ रेलवे एजेंसी के अनुसार, वर्ष 2000 से पूरे यूरोप में इसे रेलवे संचालन के साझा मानक के रूप में लागू किया गया है।

हाल के वर्षों में जर्मनी में ट्रेनों की देरी और सेवा बाधित होने की शिकायतें लगातार बढ़ी हैं। सरकारी स्वामित्व वाली डॉयचे बान वर्षों तक निवेश की कमी रहने के बाद अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए प्रमुख रेल मार्गों पर व्यापक लेकिन व्यवधान पैदा करने वाले आधुनिकीकरण कार्य कर रही है। जर्मनी की रेल सेवाएं अतीत में भी कुछ मौकों पर पूरी या बड़े पैमाने पर प्रभावित हुई हैं, लेकिन उन मामलों में वजह तकनीकी समस्या नहीं बल्कि तूफान रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed