सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   World ›   Egypt fire in Nile Delta many killed and injured in building collapse rescue operation hindi news updates

Egypt Fire: मिस्र के नील डेल्टा में लगी भीषण आग, इमारत ढहने से 11 लोगों की मौत और 30 से अधिक घायल

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 26 Sep 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
सार

मिस्र के नील डेल्टा के महला शहर में कपड़ा रंगाई कारखाने में शॉर्ट सर्किट से बॉयलर फटा और आग लग गई। हादसे में इमारत आंशिक रूप से ढह गई। इसमें 11 लोगों की मौत और 33 लोग घायल हो गए। घायलों में से 26 को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि सात का इलाज चल रहा है। आग बुझाने के दौरान कुछ बचावकर्मियों की भी मौत हो गई। 

Egypt fire in Nile Delta many killed and injured in building collapse rescue operation hindi news updates
फैक्टरी में भीषण आग (फाइल) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

मिस्र के नील डेल्टा क्षेत्र में शुक्रवार तड़के (स्थानीय समयानुसार) एक इमारत में आग लग गई। आग लगने के बाद इमारत आंशिक रूप से ढह गई। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और 33 लोग घायल हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

Trending Videos


अधिकारियों के अनुसार, कपड़े रंगने के एक कारखाने की दूसरी मंजिल पर बिजली के शॉर्ट सर्किट से बॉयलर फट गया और आग लग गई। यह हादसा महला शहर में हुआ, जो काहिरा से करीब 103 किलोमीटर उत्तर में गरबिया प्रांत में स्थित है। महला वस्त्र उद्योग के लिए मशहूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 80th UNGA: पहलगाम आतंकी हमले पर यूएन के मंच से पाकिस्तान का अनर्गल प्रलाप; पीएम शहबाज बोले- शुक्रिया ट्रंप...

शुरुआती रिपोर्ट में आठ लोगों की मौत की दी गई थी जानकारी
राज्यपाल के मीडिया कार्यालय ने एक बयान में कहा कि आग और विस्फोट के कारण इमारत का एक हिस्सा ढह गया। शुरुआती रिपोर्ट में आठ लोगों की मौत और तीन लोगों के मलबे में फंसे होने की जानकारी दी गई थी। हालांकि, यह साफ नहीं है कि ताजा आंकड़ों में पहले बताए गए फंसे हुए लोग शामिल हैं या नहीं।

आग बुझाने के दौरान नागरिक सुरक्षा दल के सदस्यों की भी मौत
राज्यपाल अशरफ अल-गेंडी ने मौके पर पहुंचकर बताया कि आपातकालीन प्रतिक्रिया दल ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया है और इमारत के जले हुए हिस्सों को हटा दिया गया है। श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि आग बुझाने के दौरान नागरिक सुरक्षा दल के कुछ सदस्यों की भी मौत हो गई। 

ये भी पढ़ें: Nigeria: नाइजीरिया की सोने की खदान धंसी, 100 से अधिक मजदूरों की मौत की आशंका; 13 शव बरामद

घायलों में 26 को इलाज के बाद दी गई छुट्टी
राज्यपाल कार्यालय और स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, घायलों में से 26 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि सात लोग अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर है और वे आईसीयू में हैं। गौरतलब है कि जुलाई में काहिरा के बीचों-बीच मुख्य टेलीकॉम कंपनी की इमारत में भीषण आग लग गई थी, जिसमें कम से कम 14 लोग घायल हुए थे और इंटरनेट व मोबाइल सेवाएं अस्थायी रूप से बाधित हो गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed