फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Elon Musk launches invite-only X Money with a Visa debit card, 6% yield and real-time transfers

एलन मस्क का नया दांव: शुरू की एक्स मनी सेवा; क्या पेपाल और दूसरी भुगतान सेवाओं को मिलेगी चुनौती?

Wed, 29 Jul 2026 08:23 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 29 Jul 2026 08:23 AM IST
सार

एलन मस्क नई भुगतान सेवा 'एक्स मनी' शुरू की है। इसमें यूजर्स तुरंत पैसे भेज सकेंगे और उन्हें डेबिट कार्ड के साथ जमा राशि पर 6 फीसदी लाभ भी मिलेगा। इस सेवा के जरिये मस्क एक्स को सिर्फ सोशल मीडिया नहीं, बल्कि हर तरह की सुविधा देने वाला मंच बनाने की कोशिश कर रहे हैं। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
Elon Musk launches invite-only X Money with a Visa debit card, 6% yield and real-time transfers
एलन मस्क - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

दिग्गज अरबपति कारोबारी एलन मस्क की सोशल मीडिया कंपनी एक्स ने बैंक खाते जैसी अपनी नई सेवा शुरू की है। इसके जरिए यूजर्स एक-दूसरे को पैसे भेज सकते हैं। इस सेवा का नाम एक्स मनी है। यह कोई नया बैंक नहीं है। एक्स मनी, क्रॉस रिवर बैंक की बैंकिंग सेवाओं और तकनीक का इस्तेमाल कर रही है और उसे अपने नाम से पेश कर रही है। नई वित्तीय कंपनियों के लिए ऐसा करना आम बात है, क्योंकि नया बैंक शुरू करने की मंजूरी लेना लंबी और महंगी प्रक्रिया होती है।
विज्ञापन


किसे मिलेगी एक्स मनी की सुविधा?
फिलहाल एक्स मनी सेवा केवल निमंत्रण पाने वाले लोगों के लिए उपलब्ध है। यूजर्स को एक्स नाम वाला वीजा डेबिट कार्ड मिलेगा, जिसका इस्तेमाल किसी भी एटीएम पर किया जा सकेगा। कंपनी ने कहा कि एक्स के यूजर्स एक-दूसरे को तुरंत पैसे भेज सकेंगे। अभी केवल एक्स की भुगतान वाली सदस्यता लेने वाले लोगों को ही निमंत्रण मिल रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



क्या 6 फीसदी लाभ से ग्राहक जुड़ेंगे एक्स मनी से?
  • ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए एक्स मनी जमा राशि पर 6 फीसदी सालाना लाभ दे रही है। साथ ही, तय खरीदारी पर 3 फीसदी राशि वापस मिलेगी।
  • 6 फीसदी लाभ पाने के लिए ग्राहक को खाते में कम से कम 1,000 अमेरिकी डॉलर जमा करने होंगे।
  • इसके अलावा, ग्राहक के पास एक्स की प्रीमियम सदस्यता भी होनी चाहिए, जिसकी न्यूनतम कीमत 8 अमेरिकी डॉलर प्रति माह है। यानी प्रीमियम सदस्यता का खर्च निकालने के लिए ग्राहक को कम से कम 1,600 अमेरिकी डॉलर जमा करने होंगे।

ये भी पढ़ें: अमेरिका को मिला नया खुफिया प्रमुख: क्लेटन की नियुक्ति को सीनेट ने दी मंजूरी; डेमोक्रेट क्यों कर रहे विरोध?

क्या मस्क का पुराना सपना अब पूरा होगा?
मस्क लंबे समय से एक्स को ऐसा मंच बनाने की बात करते रहे हैं, जहां लोगों को लगभग हर तरह की सेवा मिल सके, जिसमें वित्तीय सेवाएं भी शामिल हों। मस्क ने अपने करियर की शुरुआत भी वित्तीय सेवाओं से की थी।

उन्होंने एक्स डॉट कॉम नाम से शुरुआती ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं में से एक की शुरुआत की थी। बाद में इस कंपनी का अधिग्रहण हुआ और उसका विलय उस कंपनी में हो गया, जिसे आज पेपाल के नाम से जाना जाता है। अभी एक्स मनी की शुरुआत हुई है। लेकिन कंपनी ऐसे बाजार में उतर रही है, जहां पहले से कड़ी प्रतिस्पर्धा है। इस क्षेत्र में पेपाल की वेनमो सेवा के अलावा जेल और कैश ऐप जैसी व्यक्ति से व्यक्ति को पैसे भेजने वाली सेवाओं का दबदबा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed