फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Japan Earthquake Updates deaths so far PM Takaichi on rescue casualties richter scale magnitude hindi news

Japan Earthquake: जापान के भूकंप में अब तक 13 मौतें; PM ताकाइची खुद ले रहीं रेस्क्यू की जानकारी; हालात कैसे?

Wed, 29 Jul 2026 07:03 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 29 Jul 2026 07:03 AM IST
सार

Japan Earthquake: जापान में भूकंप से अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। देश की प्रधानमंंत्री ताकाइची खुद रेस्क्यू की जानकारी ले रहीं हैं। उन्होंने बताया कि इस नाजुक स्थिति में अधिक से अधिक लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। मलबे में फंसे लोगों की तलाश भी जारी है।

विज्ञापन
Japan Earthquake Updates deaths so far PM Takaichi on rescue casualties richter scale magnitude hindi news
जापान में भूकंप - फोटो : पीटीआई

विस्तार

जापान में भूकंप में अब तक 13 लोगों की मौत की सूचना है। देश की प्रधानमंत्री ने 7.1 तीव्रता वाले भूकंप के झटकों के करीब 14 घंटे बाद जारी एक बयान में कहा, प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य जारी हैं। उन्होंने मंगलवार शाम लगे भूकंप के झटकों के संबंध में एक सवाल के जवाब में कहा, बुधवार सुबह से ही लापता लोगों की तलाश के लिए बचाव कार्य युद्धस्तर पर दोबारा शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन


कब और कहां लगे भूकंप के झटके, कितनी जनहानि?

गौरतलब है कि मंगलवार दोपहर बाद क्यूशू के दक्षिणी मुख्य द्वीप पर स्थित कुमामोटो क्षेत्र में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया था। इस संबंध में जापानी प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने कहा, दक्षिण-पश्चिमी जापान के कुछ हिस्सों में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद 13 लोग मृत पाए गए हैं। बुधवार सुबह लापता लोगों की तलाश के लिए बचाव कार्य जारी है।

विज्ञापन

घायलों और लापता लोगों की तलाश जारी
पीएम ताकाइची ने कहा कि बचाव कार्य मंगलवार रात भर जारी रहा। कई लोगों के घायल होने की खबर है। भूकंप के 13 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी कई लोगों का सुराग नहीं मिल सका है। बड़ी संख्या में लोग अभी भी लापता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed