{"_id":"69f732c59ba221385b0ab1f2","slug":"english-channel-migrant-boat-accident-france-uk-border-deaths-sudan-women-news-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लिश चैनल में दर्दनाक हादसा: नाव में दम घुटने से दो महिलाओं की मौत, 16 लोग घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इंग्लिश चैनल में दर्दनाक हादसा: नाव में दम घुटने से दो महिलाओं की मौत, 16 लोग घायल
पीटीआई, पेरिस
Published by: राकेश कुमार
Updated Sun, 03 May 2026 05:06 PM IST
विज्ञापन
सार
बेहतर भविष्य की तलाश या मौत का सफर? क्षमता से अधिक भरी नावों में दम तोड़ते लोग और समुद्री लहरों के बीच उठते सवाल प्रशासन की सख्ती को चुनौती दे रहे हैं। फ्रांस से इंग्लिश चैनल पार कर ब्रिटेन जाने की कोशिश कर रहे प्रवासियों के साथ जो हादसा हुआ है, क्या उससे सबक लिया जाएगा?
इंग्लिश चैनल (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
फ्रांस से इंग्लिश चैनल पार कर ब्रिटेन जाने की कोशिश कर रहे प्रवासियों के साथ एक बड़ा हादसा हो गया है। उत्तरी फ्रांस के समुद्र तट पर एक छोटी नाव के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो महिलाओं की मौत हो गई और 16 लोग घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, घायलों में से तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
दम घुटने से गई जान
समाचार एजेंसी एपी को पास-दे-कैलेस प्रांत के महासचिव क्रिस्टोफ मार्क्स ने बताया कि यह नाव 82 लोगों को लेकर रात के समय हार्दलोट बीच से रवाना हुई थी। बंदरगाह शहर बूलोन-सुर-मेर से कुछ किलोमीटर दक्षिण में नाव का इंजन फेल हो गया और वह लहरों के साथ बहने लगी। फ्रांसीसी समुद्री पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 17 लोगों को बचाया, जबकि बाकी 65 लोगों के साथ नाव किनारे पर आ फंसी।
महासचिव मार्क्स ने बताया कि मृत पाई गई दोनों महिलाएं सूडान की रहने वाली थीं और उनकी उम्र 20 वर्ष के आसपास थी। उनकी मौत दम घुटने या दबने के कारण हुई है। उन्होंने कहा, 'जैसा कि अक्सर क्षमता से अधिक भरी हुई नावों में होता है, लोग एक-दूसरे के नीचे दब जाते हैं या उनका दम घुटने लगता है।'
यह भी पढ़ें: World Updates: जिनपिंग बोले- रूस के साथ संबंध बहुत कीमती; नेपाल के पीएम बालेन शाह की भारत यात्रा जल्द
ईंधन से झुलसे लोग
इस हादसे में घायल हुए लोगों में से तीन की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। यह पिछले एक महीने में इंग्लिश चैनल पार करने के दौरान हुई तीसरी बड़ी जानलेवा घटना है। इससे पहले भी दो अलग-अलग हादसों में कई प्रवासियों की मौत हो चुकी है, जिसमें एक सूडानी नागरिक को गिरफ्तार भी किया गया था।
ब्रिटेन और फ्रांस के बीच हुआ समझौता
हाल ही में ब्रिटेन और फ्रांस के बीच प्रवासियों की संख्या कम करने के लिए एक बड़ा समझौता हुआ है, जिसके तहत निगरानी और पुलिस गश्त बढ़ाई गई है। इस साल अब तक 6,000 से अधिक प्रवासी ब्रिटेन पहुंचे हैं, जो पिछले साल की तुलना में 36 प्रतिशत कम है। हालांकि, सहायता समूह 'यूटोपिया 56' का दावा है कि पिछले तीन वर्षों में इस सीमा पर 172 लोगों की जान जा चुकी है।
अन्य वीडियो-
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन