सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में देखिए मेगन मार्कल और प्रिंस हैरी की शाही शादी, Royal Wedding में छाई 'देसी गर्ल'

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 20 May 2018 04:46 AM IST
विज्ञापन
Royal Wedding of Meghan Markle and Prince Harry today
शाही शादी में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हुईं

ये एक नई परिकथा की शुरुआत है। विंडसर कैसल में शनिवार को अमेरिकी अभिनेत्री 36 साल की मेगल मर्केल और 33 साल के प्रिंस हैरी विवाह बंधन में बंध गए। शादी के दौरान जोड़े ने कसमें खाईं और एक-दूसरे को अंगूठी पहनाईं। नव दंपति बेहद खुश और शांत नजर आ रहे थे। शादी समारोह में परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत नजारा दिखा। इस दौरान 600 मेहमान चर्च में और एक लाख प्रशंसक विंडसर कैसल के बाहर मौजूद रहे। वहीं करोड़ लोग टीवी और इंटरनेट के माध्यम से इस शादी के गवाह बने।

Trending Videos
Royal Wedding of Meghan Markle and Prince Harry today

इस दौरान मेगन की दोस्त अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, ओपर विंफ्रे, सरेना विलियम, डेविड बेकहम, उनकी पत्नी विक्टोरिया बेकहम, जार्ज क्लूनी, उनकी पत्नी अमल, स्पाइस गर्ल्स, अभिनेता इडरिस एल्बा और उनकी मंगेतर सबरीना जैसे मेहमानों ने समारोह को ग्लैमर की चकाचौंध से भर दिया। शादी की पूर्व संध्या पर हैरी ने कहा कि वह निश्चिंत महसूस कर रहे हैं। जबकि मेगन का कहना था कि वह अद्भुत महसूस कर रही हैं। 
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Royal Wedding of Meghan Markle and Prince Harry today
Prince Harry and Meghan Markle
रो पड़ीं मेगन की मां

मेगन की मां डोरिया रागलैंड भावुक होकर सेंट चार्ज चैपल में बैठे-बैठे रो पड़ीं। शादी से पहले की रात मेगन अपनी मां के साथ ही महल में ठहरी थीं और उन्हीं के साथ चर्च पहुंचीं। मेगन के परिवार का कोई अन्य सदस्य समारोह में शामिल नहीं हुआ। पिता माइकल के बीमार होने के चलते मेगन अपने ससुर प्रिंस चार्ल्स का हाथ थामे विंडसर कैसल पहुंचीं। 

 
Royal Wedding of Meghan Markle and Prince Harry today

ड्यूक और डचेज ऑफ ससेक्स की मिली उपाधि


प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल ड्यूक और डचेज ऑफ ससेक्स कहलाएंगे। कैसिंगटन पैलेस की ओर से यह घोषणा की गई है। ज्ञात हो कि शाही परिवार के पुरुष सदस्यों को उनकी शादी के दिन महारानी उपाधि से सम्मानित करती हैं। बताया जा रहा है कि हैरी हमेशा से ड्यूक ऑफ ससेक्स की उपाधि चाहते थे। उनकी पत्नी मेगन को ‘हर रायल हाइनेस द ड्यूक आफ ससेक्स’ कहा जाएगा। मेगन यह उपाधि पाने वाली पहली महिला होंगी क्योंकि इससे पहले ड्यूक आफ ससेक्स ने दो शादियां की थीं, लेकिन उनके पिता चार्ज तृतीय ने मंजूरी नहीं दी। इसलिए उन शादियों को गैरकानूनी माना जाता है। हैरी को अर्ल ऑफ डम्बाटन और बैरन किलकील की उपाधि भी दी गई है। 

विज्ञापन
Royal Wedding of Meghan Markle and Prince Harry today
सबसे आखिर में महारानी एलिजाबेथ और ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग पहुंचे

सबसे अंत में पहुंचीं महारानी एलिजाबेथ और दुल्हन मेगन

शनिवार


9 बजे सुबह आना शुरू हो गए शाही शादी के 2640 आम मेहमान
9.30 से 11 बजे के बीच मेहमान बग्गी से सेंट चार्ज चैपल पहुंचे
11.20 से 11.45 के बीच शाही परिवार के सदस्य पहुंचे, मेगन की मां भी आईं
11.45 बजे हैरी अपने बेस्ट मैन और भाई प्रिंस विलियम के साथ कैसल पहुंचे
11.49 पर प्रोटोकाल के मुताबिक सबसे अंत में पहुंची महारानी
11.49 बजे महारानी की एक कार से दुल्हन मेगन भी पहुंचीं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed