फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए लंदन के पहले मुस्लिम मेयर के बारे में कुछ खास बातें

Sat, 07 May 2016 05:13 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Sat, 07 May 2016 05:13 PM IST
विज्ञापन
untold facts of london's first muslim mayor sadiq khan
- फोटो : bbc

लेबर पार्टी के सादिक खान को लंदन का नया मेयर चुना गया है। लेकिन कौन है वो आदमी जो अगले चार साल तक ब्रिटेन की राजधानी का प्रबंधन संभालेगा? पेशे से मानवाधिकारों के वकील सादिक खान का अब तक का जीवन मुश्किलों पर जीत की मिसाल रहा है। लंदन का मेयर बनकर भी उन्होंने ऐसी ही मिसाल पेश की है।

untold facts of london's first muslim mayor sadiq khan
- फोटो : bbc

पिछले साल जब लेबर पार्टी के राजनेता लंदन के मेयर पद के लिए उम्मीदवारी पेश कर रहे थे तब सादिक खान शायद ही किसी की पहली पसंद थे। सट्टेबाजों का दांव टोनी ब्लेयर युग के अनुभवी नेता और ओलंपिक खेलों को लंदन लाने में अहम भूमिका निभाने वाले बेरोनेस जोवेल पर लगा था। लेकिन 45 वर्षीय सादिक खान के करियर में एक चीज लगातार रही है, वो है पीछे रहते हुए सबसे आगे आ जाने की कला। लंदन के नए मेयर सादिक खान का शुरुआती जीवन बहुत आसान नहीं रहा है।

untold facts of london's first muslim mayor sadiq khan
- फोटो : bbc

सादिक खान  को न ही राजनीति विरासत में मिली है और न ही दौलत। पाकिस्तानी मूल के सादिक किसी अमीर घराने से ताल्लुक नहीं रखते, और वे एक कर्मठ व्यक्ति के बेटे हैं। उनके पिता लंदन में बस ड्राइवर थे और मां सिलाई करके घर का खर्च चलाने में मदद करती थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
untold facts of london's first muslim mayor sadiq khan
- फोटो : bbc

वे दक्षिणी लंदन में रहने वाले एक पाकिस्तानी अप्रवासी परिवार की आठ संतानों में से एक हैं। सादिक खान  ने एक साधारण सरकारी स्कूल में अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की और फिर वकालत की डिग्री हासिल की। वे मानवाधिकारों के वकील बने और लंदन मेट्रोपोलिटन के खिलाफ़ नस्ली भेदभाव के मामलों की पैरवी करते रहे।

विज्ञापन
untold facts of london's first muslim mayor sadiq khan
- फोटो : bbc

नेशन ऑफ़ इस्लाम नाम के संगठन से लुई फराह खान पर पाबंदी हटाने में भी उन्होंने अहम किरदार अदा किया था। अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत उन्होंने साल 2005 में लेबर पार्टी के टिकट पर दक्षिणी लंदन की टूटिंग सीट से चुनाव लड़कर की थी। चुनाव में कामयाबी हासिल कर वे ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमन्स में तत्कालीन नेता सदन जैक स्ट्रॉ के निजी संसदीय सचिव नियुक्त हो गए। शुरुआती सालों से ही सादिक खान ने मुश्किलों को हराकर आगे बढ़ने का संकल्प दिखाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed