PAK में बदहाल विपक्ष: डिप्टी स्पीकर रहे कासिम सूरी US में चला रहे टैक्सी, कहा- मेहनत से कमाने में कैसी शर्म?
पाकिस्तान के पूर्व डिप्टी स्पीकर कासिम सूरी अमेरिका में उबर टैक्सी चलाकर गुजारा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इमरान खान का साथ देने के कारण सरकार ने उनकी संपत्ति और बैंक खाते सीज कर लिए, जिसके कारण उन्हें मजबूरी में देश छोड़ना पड़ा।
विस्तार
क्या बोले पूर्व डिप्टी स्पीकर?
हाल ही में पीटीआई की अमेरिकी शाखा के साझा किए गए एक वीडियो में सूरी ने अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने बताया कि उन्हें भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा है। सूरी का आरोप है कि जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का समर्थन करने की वजह से उन्हें राजनीतिक उत्पीड़न झेलना पड़ा। उनके मुताबिक, पाकिस्तान सरकार ने उन पर दर्जनों मनगढ़ंत मामले दर्ज किए, उनके बैंक खाते सील कर दिए और संपत्ति जब्त कर ली। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके परिवार के सदस्यों का अपहरण किया गया, जिसके कारण उन्हें मजबूरी में देश छोड़ना पड़ा।
امریکہ میں مالی چیلنجز کے باوجودUber چلا کر ایمانداری کی روزی کما رہا ہوں، اور اس پر فخر ہے۔
Brave Leader of the Pti Qasim Khan Suri #QasimKhanSuri
عمران خان کے ساتھ کھڑے ہو کر جمہوریت، آئین اور عوام کے وقار کی بات کی تو اس کی قیمت ادا کرنا پڑی@QasimKhanSuri
Pride of Pakistan pic.twitter.com/F4og13feQl— Aziz khan (@azizkhanazk) February 4, 2026
अपनी नौकरी पर क्या बोले सूरी?
अपनी मौजूदा नौकरी को लेकर सूरी ने कहा, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे यह काम करना पड़ेगा, लेकिन इसमें कोई शर्म नहीं है।" उन्होंने कहा वे चोरी, भ्रष्टाचार या हराम की कमाई करने के बजाय मेहनत करके पैसा कमाना पसंद करते हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि ईमानदारी से की गई मेहनत में ही असली सम्मान है।
ये भी पढे़ं: US China relations: ट्रंप और शी जिनपिंग ने की फोन पर लंबी बातचीत, ईरान और ताइवान समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा
इमरान खान का साथ देने की मिली सजा
कासिम सूरी पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी माने जाते हैं। इतनी मुश्किलों के बावजूद सूरी को अपने फैसलों पर कोई पछतावा नहीं है। उन्होंने कहा, "यह वह कीमत है जो लोकतंत्र, कानून के शासन और पाकिस्तान के लोगों के सम्मान के लिए इमरान खान के साथ खड़े होने के लिए चुकानी पड़ती है।"
इमरान खान की स्थिति पर जताई चिंता
सूरी ने 2023 से जेल में बंद इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी की स्थिति पर भी चिंता जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि खान को अन्यायपूर्ण तरीके से जेल में रखा गया है और उन्हें एकांत कारावास में रखकर वकीलों से मिलने नहीं दिया जा रहा। हालांकि, पाकिस्तानी अधिकारियों ने दुर्व्यवहार के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि खान को कानून के अनुसार ही रखा गया है।
अन्य वीडियो-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
