{"_id":"5f4ce6cc8ebc3e718b5ab126","slug":"former-japan-pm-shinzo-abe-expressed-gratitude-to-pm-modi-said-this-partnership-will-continue","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे ने पीएम मोदी का जताया आभार, कहा- ये साझेदारी आगे भा बनी रहेगी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे ने पीएम मोदी का जताया आभार, कहा- ये साझेदारी आगे भा बनी रहेगी
Mon, 31 Aug 2020 05:32 PM IST
Rajeev Rai
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 31 Aug 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी-शिंजो आबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने सोमवार को पीएम मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा, 'आपके गर्मजोशी भरे शब्दों ने मेरे दिल को छू लिया। मैं आपको बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि ये साझेदारी आगे भी ऐसे ही जारी रहेगी।'
विज्ञापन
I am deeply touched by your warm words, Prime Minister @narendramodi. I wish you all the best and hope our Partnership will be further enhanced. https://t.co/h4CHcZcCwj
— 安倍晋三 (@AbeShinzo) August 31, 2020
विज्ञापन
बता दें कि शिंजो आबे ने खराब स्वास्थ्य की वजह से जापान के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। पिछले सप्ताह ही उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के इसकी घोषणा की थी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उनके नाम संदेश दिया था और शीघ्र स्वस्थ्य होने की प्रार्थना की थी। पीएम मोदी के उसी ट्वीट को रिट्वीट करते हुए आबे ने जवाब दिया।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने लिखा था, 'मेरे दोस्त शिंजो आबे की खराब स्वास्थ्य के बारे में जानकर दुख हुआ। पिछले कुछ वर्षों में आपकी अगुवाई में भारत-जापान की साझेदारी काफी मजबूत हुई है। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’