{"_id":"6a410a2885302f124b058667","slug":"france-plane-crash-many-people-died-after-civilian-plane-crashes-near-nancy-tomblaine-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"France Plane Crash: फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, स्काईडाइविंग के लिए जा रहे थे लोग; 11 की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
France Plane Crash: फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, स्काईडाइविंग के लिए जा रहे थे लोग; 11 की मौत
Sun, 28 Jun 2026 05:19 PM IST
Devesh Tripathi
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टॉम्ब्लेन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टॉम्ब्लेन
Published by: Devesh Tripathi
Updated Sun, 28 Jun 2026 05:19 PM IST
सार
पूर्वी फ्रांस के टॉम्ब्लेन के निकट रविवार को स्काईडाइवर्स को ले जा रहा एक नागरिक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कम से कम 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। हादसे के बाद राहत और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे तथा पूरे क्षेत्र को घेरकर अभियान शुरू किया गया। स्थानीय मीडिया के अनुसार, विमान में विस्फोट का खतरा भी बना हुआ है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
फ्रांस में विमान हुआ क्रैश
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वी फ्रांस के टॉम्ब्लेन शहर के पास रविवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। यहां एक विमान, जो कई स्काईडाइवर्स को ले जा रहा था, दुर्घटनाग्रस्त हो गया। नैंसी के पास हुए विमान हादसे में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने ये जानकारी दी है।
रिपोर्ट के मुताबिक, दुर्घटनास्थल पर आपातकालीन सेवाएं तुरंत पहुंच गईं, जबकि अधिकारियों ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है। फ्रांसीसी दैनिक एल'एस्ट रिपब्लिकैं की रिपोर्ट के अनुसार, विमान दुर्घटना के समय स्काईडाइवर्स को ले जा रहा था।
ये भी पढ़ें: सऊदी के रास तनुरा में भीषण हादसा: अरामको का हेलिकॉप्टर क्रैश, सभी 14 यात्रियों की दर्दनाक मौत; जांच शुरू
विज्ञापन
पहली बार करने जा रहे थे स्काइडाइविंग
एल'एस्ट रिपब्लिकैं की रिपोर्ट के मुताबिक, विमान में सवार अधिकांश लोग नैंसी में काम करने वाले नर्स थे, जो पहली बार स्काइडाइविंग का अनुभव लेने जा रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही ऑर्डर ऑफ इंडिपेंडेंट नर्सेज की म्यूरथ-ए-मोसेल शाखा के अध्यक्ष थियरी पेशे घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
हादसे की असली वजह सामने नहीं आई है। जांच एजेंसियां हादसे का पता लगाने में जुटी हैं। विमान तकनीकी खराबी, मौसम या किसी अन्य कारण से क्रैश हुआ। यह हादसा फ्रांस के हालिया सबसे गंभीर विमान हादसों में से एक माना जा रहा है।
मरने वालों में कौन-कौन शामिल?
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय प्रशासन ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त होने वाला विमान पैराशूटिंग सिखाने वाले एक स्कूल का था। प्रशासन ने बताया कि इस हादसे में पायलट और सभी 10 यात्रियों - पांच छात्रों और पांच टीचर - की मौत हो गई। गृह मंत्रालय ने बताया कि फ्रांस के गृह मंत्री घटनास्थल के लिए रवाना हो गए थे।
हादसे में बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा
क्षेत्रीय प्रसारक फ्रांस थ्री ग्रैंड एस्ट ने बताया कि मरने वालों की संख्या अधिक होने की उम्मीद है। अभियोजन पक्ष के कार्यालय, पुलिस और आपातकालीन चिकित्सा सेवा (SAMU) के अधिकारियों से आगे विस्तृत जानकारी की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें: West Asia: अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने बहरीन-कुवैत पर किया अटैक; ट्रंप की धमकी, बोले- ये कभी नहीं सीखेंगे
पुलिस ने जनता से सल्वाडोर अलेंदे स्ट्रीट के आसपास के क्षेत्र से दूर रहने का आग्रह किया है। पुलिस ने लोगों से घटनास्थल पर यात्रा न करने को कहा है, ताकि आपातकालीन सेवाओं और जांचकर्ताओं को निर्बाध पहुंच मिल सके। दुर्घटना के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन