{"_id":"66bcda1ec4777766630dded8","slug":"france-two-rafale-aircraft-collision-news-updates-in-hindi-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rafale Mishap: फ्रांस में दो राफेल विमान टकराए, प्रशिक्षक और ट्रेनी पायलट लापता; कोलंबे-लेस-बेल्स शहर में तलाश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Rafale Mishap: फ्रांस में दो राफेल विमान टकराए, प्रशिक्षक और ट्रेनी पायलट लापता; कोलंबे-लेस-बेल्स शहर में तलाश
Wed, 14 Aug 2024 09:54 PM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Wed, 14 Aug 2024 09:54 PM IST
सार
उत्तर-पूर्वी फ्रांस में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया जब दो राफेल लड़ाकू विमान हवा में टकरा गए। इन दोनों राफेल विमानों ने सेंट-डिजियर एयर बेस से उड़ान भरी थी। इस हादसे के दौरान राफेल विमान में सवार पायलटों में से एक ने खुद को विमान से बाहर निकाल लिया था। लेकिन दूसरे विमान का एक प्रशिक्षक और एक ट्रेनी पायलट अभी भी लापता है।
विज्ञापन
फ्रांस में दो राफेल विमान की भिड़ंत (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर-पूर्वी फ्रांस के एक शहर कोलंबे-लेस-बेल्स में बड़ा हादसा हो गया है, जानकारी के मुताबिक दो राफेल लड़ाकू विमान हवा में टकराकर जमीन पर गिर गए। इस नागरिक और सैन्य अधिकारियों ने बताया कि राफेल विमान में सवार चालक दल के एक सदस्य की तलाश जारी है। वहीं इस मामले में पेरिस में वायुसेना के प्रवक्ता ने बताया कि दोनों विमान सेंट-डिजियर एयर बेस से उड़ान भरी थी।
एक विमान का प्रशिक्षक और एक ट्रेनी पायलट लापता
वायुसेना के प्रवक्ता ने बताया कि इस हादसे के दौरान राफेल विमान में सवार पायलटों में से एक ने खुद को विमान से बाहर निकाल लिया था। लेकिन दूसरे विमान का एक प्रशिक्षक और एक ट्रेनी पायलट अभी भी लापता है। हम अभी भी दूसरे चालक दल की तलाश कर रहे हैं।
फ्रांस के रक्षा मंत्री सेबेस्टियन लेकॉर्नू का बयान
वहीं इस मामले में फ्रांस के रक्षा मंत्री सेबेस्टियन लेकॉर्नू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, पायलटों में से एक सुरक्षित और स्वस्थ पाया गया। उन्होंने ऑपरेशन में शामिल सशस्त्र बलों और पुलिस को धन्यवाद देते हुए कहा, दुर्घटना के बाद भी खोज जारी है। यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया कि दोनों विमानों की टक्कर किस वजह से हुई है।
विज्ञापन
डिप्टी मेयर ने सुनी थी हादसे की जोरदार आवाज
इधर कोलंबे-लेस-बेल्स के डिप्टी मेयर पैट्रिस बोनॉक्स ने बताया, कि हमने दोपहर करीब 12:30 बजे के आसपास एक तेज आवाज सुनी। यह आवाज अवरोध को तोड़ने वाले लड़ाकू जेट की सामान्य आवाज नहीं थी। यह एक अजीब सी आवाज थी। उन्होंने कहा, मैंने मान लिया था कि दो विमान आपस में टकरा गए हैं, लेकिन हमें इस पर विश्वास नहीं हुआ।
कब-कब दुर्घटनाग्रस्त हुआ राफेल?
राफेल जेट से जुड़ी दुर्घटनाएं बहुत ही दुर्लभ है। इससे पहले दिसंबर 2007 में, दक्षिण-पश्चिमी फ्रांस में न्यूविक के पास एक राफेल जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जांचकर्ताओं ने निष्कर्ष निकाला कि पायलट भ्रमित हो गया था। माना जाता है कि यह राफेल की पहली दुर्घटना थी। वहीं सितंबर 2009 में, दो राफेल विमान उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गए जब वे परीक्षण उड़ान पूरी करने के बाद पेरपिग्नन के तट से विमानवाहक पोत चार्ल्स डी गॉल की ओर वापस लौट रहे थे।
राफेल विमान की खासियत?
राफेल एक बहु-भूमिका वाला लड़ाकू विमान है, जिसका उपयोग दुश्मन के विमानों का शिकार करने, जमीनी और समुद्री लक्ष्यों पर हमला करने, टोही करने और यहां तक कि फ्रांस के परमाणु हथियार ले जाने के लिए किया जाता है। राफेल फ्रांसीसी हथियार उद्योग के लिए सबसे ज्यादा बिकने वाला विमान भी है। फ्रांस ने मिस्र, भारत, ग्रीस, इंडोनेशिया, क्रोएशिया, कतर और संयुक्त अरब अमीरात को राफेल बेचे हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन