सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   From dinner to the Colosseum, PM Modi and Meloni discussed key issues and shared special moments

PM मोदी से मेलोनी की मुलाकात: साथ में डिनर से लेकर कोलोसियम दर्शन, इटली में पीएम के दौरे की खास तस्वीरें

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम Published by: रिया दुबे Updated Wed, 20 May 2026 10:07 AM IST
विज्ञापन
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली दौरे पर रोम पहुंचे, जहां उन्होंने पीएम जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात कर वैश्विक और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने डिनर के बाद ऐतिहासिक कोलोसियम का दौरा भी किया।

From dinner to the Colosseum, PM Modi and Meloni discussed key issues and shared special moments
प्रधानमंत्री मोदी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात - फोटो : X (@narendramodi)
विज्ञापन

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली के दौरे पर रोम पहुंचने के बाद पीएम जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की। पीएम मोदी ने बताया कि दोनों नेताओं ने डिनर के दौरान कई अहम वैश्विक और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की। इसके बाद दोनों नेताओं ने रोम के ऐतिहासिक और प्रतिष्ठित कोलोसियम का भी दौरा किया। इससे पहले मोदी के रोम पहुंचने पर मेलोनी ने सोशल मीडिया पर उनका स्वागत करते हुए लिखा कि रोम में आपका स्वागत है मेरे दोस्त। 
Trending Videos

पीएम मोदी ने क्या कहा?

पीएम मोदी ने कहा कि भारत-इटली संबंधों को और मजबूत बनाने को लेकर आज होने वाली औपचारिक वार्ता को लेकर वह उत्साहित हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी, व्यापार, निवेश और सहयोग के नए रास्ते खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम ने भारतीय समुदाय का जताया आभार

प्रधानमंत्री ने इटली में बसे भारतीय समुदाय का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि रोम पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी ने भारतीय प्रवासियों की सराहना करते हुए कहा कि उनका भारत के प्रति गहरा लगाव और भारत-इटली संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता बेहद सराहनीय है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में भारतीय प्रवासी समुदाय लगातार देश का नाम रोशन कर रहा है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले जून 2024 में ग्रुप ऑफ सेवन (G7) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए इटली गए थे। अब उनका यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब भारत और इटली के बीच द्विपक्षीय संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों देश संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-2029 को सक्रिय रूप से लागू कर रहे हैं। इस व्यापक रोडमैप के तहत व्यापार, निवेश, रक्षा और सुरक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, नवाचार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और लोगों के बीच संपर्क जैसे कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाया जा रहा है।

मंत्रालय ने बताया कि वर्ष 2025 में भारत-इटली द्विपक्षीय व्यापार 16.77 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है। वहीं अप्रैल 2000 से सितंबर 2025 के बीच इटली से भारत में 3.66 अरब अमेरिकी डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) दर्ज किया गया। दोनों देश रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed