{"_id":"6a7575650ef823d5a005475a","slug":"hiking-trip-turns-into-final-journey-body-of-indian-student-vikram-mubayi-found-in-california-wilderness-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइकिंग ट्रिप बना आखिरी सफर: कैलिफोर्निया के जंगल में मिली भारतीय छात्र की लाश; जांच में जुटे अधिकारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
हाइकिंग ट्रिप बना आखिरी सफर: कैलिफोर्निया के जंगल में मिली भारतीय छात्र की लाश; जांच में जुटे अधिकारी
Fri, 07 Aug 2026 11:34 AM IST
प्रशांत तिवारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रशांत तिवारी
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:34 AM IST
सार
कैलिफोर्निया पुलिस के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि बिग पाइन लेक्स क्षेत्र में अकेले हाइकिंग पर गए यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, सांता बारबरा (UCSB) के भारतीय मूल के पीएचडी छात्र विक्रम मुबायी की मौत हो गई है। डेली नेक्सस के मुताबिक, केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के शोधार्थी विक्रम मुबायी का शव इन्यो नेशनल फॉरेस्ट से बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विक्रम मुबायी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित बिग पाइन लेक्स क्षेत्र में हाइकिंग के दौरान लापता हुए यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, सांता बारबरा (UCSB) के भारतीय मूल के पीएचडी छात्र विक्रम मुबायी का शव बरामद हुआ है। फिलहाल उनकी मौत के कारणों की जांच जारी है और अब तक किसी तरह की साजिश या आपराधिक गतिविधि के संकेत नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
परिवार से आखिरी बार कब हुई थी बात?
विक्रम मुबायी ने 1 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे आखिरी बार अपने परिवार से संपर्क किया था। इस दौरान उन्होंने अपना GPS कोऑर्डिनेट्स भी साझा किया था। तय समय पर अपने ठिकाने पर नहीं लौटने और उसके बाद परिवार से कोई संपर्क न होने पर उन्हें लापता घोषित किया गया। इसके बाद इन्यो काउंटी सर्च एंड रेस्क्यू टीम और कैलिफोर्निया हाईवे पेट्रोल ने संयुक्त रूप से तलाश अभियान शुरू किया। आखिरकार 3 अगस्त की शाम उनका शव बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
मौत की वजह पर क्या कह रहे हैं जांचकर्ता?
जांच एजेंसियों ने फिलहाल उनकी मौत के कारणों का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, शुरुआती जांच में किसी तरह की साजिश, आपराधिक गतिविधि या गड़बड़ी के संकेत नहीं मिले हैं। अधिकारियों के मुताबिक, मामले की विस्तृत जांच अभी जारी है।
विज्ञापन
विक्रम मुबायी कौन थे?
विक्रम मुबायी का जन्म हांगकांग में हुआ था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर साझा की गई एक पोस्ट में उनके परिवार ने उन्हें 'बेहद अनुभवी हाइकर' बताया। छात्रों द्वारा संचालित गैर-लाभकारी संस्था इलिनी 4000 की वेबसाइट पर प्रकाशित अपनी जीवनी में विक्रम ने लिखा था कि उन्हें खेलकूद और प्रकृति के बीच समय बिताना बेहद पसंद था।
हाइकिंग और खेलों से उनका जुड़ाव कैसे हुआ?
अपनी जीवनी में विक्रम ने बताया था कि उनकी मां ने उन्हें चलना सीखने के तुरंत बाद ही हाइकिंग और टेनिस से परिचित करा दिया था। उनकी प्रोफाइल से यह भी पता चलता है कि वह एक अनुभवी साइकिल चालक भी थे और एडवेंचर गतिविधियों में उनकी गहरी रुचि थी।
शिक्षा और शोध के क्षेत्र में क्या रहा उनका सफर?
UCSB में दाखिला लेने से पहले विक्रम ने वर्ष 2022 में यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनोइस अर्बाना-शैंपेन (UIUC) से केमिकल इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ साइंस (B.S.) की डिग्री हासिल की थी। UIUC में पढ़ाई के दौरान उन्होंने बर्क लेबोरेटरी में अंडरग्रेजुएट रिसर्च असिस्टेंट और टीचिंग असिस्टेंट के रूप में भी काम किया।
ये भी पढ़ें: थाईलैंड: छात्र ने स्कूल में बरसाईं गोलियां, दो की मौत और 15 घायल; फिर खुद की आत्महत्या
UCSB में किस विषय पर कर रहे थे शोध?
उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, UCSB में विक्रम मुबायी पौधों के अपशिष्ट और प्लास्टिक को बैक्टीरिया तथा अन्य जैविक तरीकों की मदद से विघटित करने पर शोध कर रहे थे। उनके शोध का उद्देश्य पेट्रोलियम आधारित उत्पादों के टिकाऊ और पर्यावरण-अनुकूल विकल्प विकसित करना था।