सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   idf claims strike kills Esmail Ahmadi head of Intelligence Division basij force iran

West Asia Conflict: आईडीएफ का दावा- मारे गए ईरान के बसिज बल के खुफिया प्रमुख, कई वरिष्ठ कमांडरों की भी मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Nirmal Kant Updated Fri, 20 Mar 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
सार

West Asia Conflict: इस्राइली सेना ने ईरान के आंतरिक मामलों की देखरेख करने वाले बसिज बल के खुफिया प्रमुख इस्माइल अहमदी को मार गिराने का दावा किया है। आईडीएफ के मुताबिक, मध्य तेहरान में हमले में इस्माइल अहमदी और बल के कई वरिष्ठ कमांडर मारे गए। पढ़िए रिपोर्ट-

idf claims strike kills Esmail Ahmadi head of Intelligence Division basij force iran
इस्माइल अहमदी - फोटो : एक्स/आईडीएफ
विज्ञापन

विस्तार

इस्राइल रक्षा बल (आईडीएफ) ने शुक्रवार को दावा किया कि उसने मध्य तेहरान में हमलों में बसिज बल के खुफिया विभाग के प्रमुख इस्माइल अहमदी और कई अन्य वरिष्ठ कमांडरों को मार गिराया है।
Trending Videos


आईडीएफ ने कहा कि अहमदी ने बसिज बल की ओर से किए गए आतंकी हमलों को अंजाम देने और उन्हें आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई थी। वह आईआरजीसी की ओर से सरकारी व्यवस्था और शासन के मूल्यों को लागू करने और ईरान में हाल ही में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान दमनकारी अभियानों का नेतृत्व करने के लिए भी जिम्मेदार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसिज बल, ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की इकाई है। यह आंतरिक सुरक्षा के मामलों को देखती है। आडीएफ ने हाल ही में ईरान के कई शीर्ष अधिकारियों को मार गिराने का दावा किया है। इनमें अली लारीजानी और इस्माइल खताइब शामिल हैं। 

ब्रिगेडियर जनरल अली मोहम्मद नैनी
इससे पहले, इस्राइल ने आज यह भी दावा किया कि उसके हमलों में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के प्रवक्ता और जनसंपर्क प्रमुख अली मोहम्मद नैनी मारे गए हैं। आईडीएफ के बयान के मुताबिक, नैनी आईआरजीसी में प्रचार और जनसंपर्क से जुड़ी कई अहम भूमिकाओं में रहे थे। इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए कहा कि नैनी पिछले दो वर्षों से आईआरजीसी के मुख्य प्रचारक के रूप में काम कर रहे थे और पश्चिम एशिया में उसके सहयोगी संगठनों के जरिये 'आतंकी दुष्प्रचार' फैलाने में शामिल थे।

वहीं, आईआरजीसी ने भी ब्रिगेडियर जनरल अली मोहम्मद नैनी की मौत की पुष्टि की। आईआरजीसी ने कहा कि नैनी की 'रमजान के अंतिम घंटों में अमेरिका-इस्राइल के आतंकी हमले' में शहादत हुई है। ईरानी मीडिया के अनुसार, ईरान ने जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

इस्माइल खताइब
आईडीएफ ने बुधवार को दावा किया था कि ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खताइब भी तेहरान में एक लक्षित हवाई हमले में मारे गए। आईडीएफ के अनुसार, खताइब ईरान में हालिया प्रदर्शनों के दौरान कार्रवाई और विदेश में इस्राइल व अमेरिकी नागरिकों के खिलाफ गतिविधियों में अहम भूमिका निभा रहे थे।

ये भी पढ़ें: खर्ग द्वीप पर कब्जा या घेराबंदी की तैयारी?, होर्मुज खोलने के लिए ईरान पर दबाव बनाने का प्लान बना रहे ट्रंप

अली लारीजानी 
इसी तरह मंगलवार को इस्राइल ने ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी को भी मार गिराने का दावा किया था। लारीजानी को ईरानी नेतृत्व का प्रभावशाली चेहरा माना जाता था। ईरानी मीडिया ने भी 17 मार्च को तेहरान में हुए हवाई हमले में लारीजानी और उनके बेटे की मौत की पुष्टि की थी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed