{"_id":"5fb39221f68efa596b6fc96b","slug":"imran-khan-rail-minister-sheikh-rashid-ahmad-says-raw-may-attack-on-top-leaders-should-take-care-of-safety","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत पर आरोप लगाने के चक्कर में अपनी ही सरकार का मजाक उड़ा गए इमरान के मंत्री","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारत पर आरोप लगाने के चक्कर में अपनी ही सरकार का मजाक उड़ा गए इमरान के मंत्री
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 17 Nov 2020 03:24 PM IST
विज्ञापन
शेख रशीद अहमद (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पाकिस्तान के नेता अक्सर भारत पर मनगढंत आरोप लगाते रहते हैं। इमरान खान के रेलमंत्री शेख रशीद अहमद इसमें सबसे आगे रहते हैं। वे गाहे-बगाहे भारत पर किसी न किसी चीज के आरोप मढ़ते रहते हैं। हालांकि ये बात और है कि उन्हें हर बार मुंह की खानी पड़ती है। इसके बाद भी वो सुधरते नहीं हैं। अब एक बार फिर उन्होंने आधारहीन बयानबाजी करके अपनी ही सरकार का मजाक उड़ा दिया है।
दरअसल, शेख रशीद ने आरोप लगाया है कि भारतीय खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) पाकिस्तान को अस्थिर कर रही है। रेल मंत्री यहीं पर नहीं रुके। उन्होंने कहा कि रॉ पाकिस्तानी नेताओं पर जानलेवा हमले करवा सकती है, इसलिए नेता अपनी सुरक्षा का ध्यान खुद रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुझपर तीन बार हुआ हमला
इमरान खान के मंत्री ने दावा किया है कि उनपर तीन बार हमला हुआ है। उन्होंने कहा, ‘भारत की खुफिया एजेंसी ने पाकिस्तान को अंदर से अस्थिर करने के लिए अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। सभी नेताओं को अपनी हिफाजत पर ध्यान देना चाहिए।’ उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पाकिस्तान की पत्रकार नायला इनायत ने रशीद का यह वीडियो शेयर किया है।
"RAW can target prominent politicians in Pakistan." Is Sheikh Rasheed an official spox for RAW now? pic.twitter.com/Z2h5Ily9Rx
— Naila Inayat नायला इनायत (@nailainayat) November 15, 2020
अल्लाह ही आपका मालिक है
रशीद ने आरोपों के अपने ‘खेल’ को आगे बढ़ाते हुए कहा कि रॉ पाकिस्तान के बड़े नेताओं को निशाना बना सकती है। हालांकि, आरोप लगाने की सनक में पाकिस्तान के रेलमंत्री ने एक तरह से अपनी ही सरकार का मजाक उड़ा दिया। कोरोना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि गरीब का इस मुल्क में सिर्फ अल्लाह है। यानी कि पाकिस्तान की गरीब आवाम को सरकार से कोई उम्मीद नहीं रखनी चाहिए।