फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   new phase of drone warfare in West Asia CENTCOM devises Falcon Strike plan who will take command

पश्चिम एशिया में ड्रोन वॉर की नई शुरुआत: सेंटकॉम ने बनाई ‘फाल्कन स्ट्राइक’ की योजना; कौन संभालेगा इसकी कमान?

Fri, 14 Aug 2026 01:17 PM IST
प्रशांत तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत तिवारी Updated Fri, 14 Aug 2026 01:17 PM IST
सार

 सेंटकॉम ने अमेरिका और क्षेत्रीय साझेदारों को साथ लेकर टास्क फोर्स फाल्कन स्ट्राइक बनाने की योजना बनाई है। यह पहली बहुराष्ट्रीय, मल्टी-डोमेन अटैक ड्रोन टास्क फोर्स होगी, जिसमें हवाई, समुद्री और समुद्र के नीचे संचालित होने वाले मानवरहित सिस्टम को एकीकृत किया जाएगा।  

विज्ञापन
new phase of drone warfare in West Asia CENTCOM devises Falcon Strike plan who will take command
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

वेस्ट एशिया में जारी टकराव और बढ़ते सुरक्षा तनाव के बीच अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने पहली बहुराष्ट्रीय, मल्टी-डोमेन अटैक ड्रोन टास्क फोर्स बनाने की योजना का एलान किया है। इसका नाम टास्क फोर्स फाल्कन स्ट्राइक रखा गया है। इस पहल के तहत अमेरिका और उसके क्षेत्रीय साझेदार समुद्र के ऊपर, समुद्र की सतह पर और समुद्र के नीचे संचालित होने वाले मानवरहित सिस्टम को एक साझा ढांचे में शामिल करेंगे।

विज्ञापन


एक साथ काम करेंगे कई तरह के मानवरहित सिस्टम
सेंटकॉम ने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा कि नई टास्क फोर्स वन-वे अटैक ड्रोन के साथ-साथ ऐसे मानवरहित सिस्टम का इस्तेमाल करेगी, जो हवा, समुद्र और समुद्र के नीचे अलग-अलग क्षेत्रों में ऑपरेट कर सकते हैं। इसका मकसद अमेरिका और उसके क्षेत्रीय साझेदारों की ड्रोन क्षमताओं को एकीकृत करके एक साझा और प्रभावी मल्टी-डोमेन ताकत तैयार करना है।
विज्ञापन


स्कॉर्पियन स्ट्राइक के बाद अगला बड़ा कदम
यह पहल सेंटकॉम द्वारा टास्क फोर्स स्कॉर्पियन स्ट्राइक गठित किए जाने के करीब नौ महीने बाद सामने आई है। अमेरिकी सेना ने स्कॉर्पियन स्ट्राइक को मध्य पूर्व में अपनी पहली समर्पित वन-वे अटैक ड्रोन यूनिट बताया था। इसके बाद इस यूनिट ने कई अहम ऑपरेशनल उपलब्धियां हासिल की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


युद्धपोत से पहली बार लॉन्च हुआ अटैक ड्रोन
स्कॉर्पियन स्ट्राइक की प्रमुख उपलब्धियों में पिछले साल दिसंबर में अमेरिकी नौसेना के एक युद्धपोत से एरियल अटैक ड्रोन का पहला लॉन्च शामिल है। सेंटकॉम के अनुसार, यूनिट ने ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के दौरान वन-वे अनमैन्ड एरियल सिस्टम का इस्तेमाल किया। इसके अलावा जुलाई में एक ईरानी पोर्ट फैसिलिटी पर किए गए हमलों के दौरान मानवरहित अटैक वेसल का भी इस्तेमाल किया गया।

एडमिरल ब्रैड कूपर ने बताया बड़ी क्षमता
सेंटकॉम के कमांडर एडमिरल ब्रैड कूपर ने कहा, 'टास्क फोर्स फाल्कन स्ट्राइक, स्कॉर्पियन स्ट्राइक की सफलता को और आगे बढ़ाएगी, क्योंकि हमारे क्षेत्रीय सहयोगियों और साझेदारों के बीच जबरदस्त इनोवेशन हो रहा है।' उन्होंने कहा, 'हमारी नई क्षमताओं को एक साथ इंटीग्रेट और डिप्लॉय करने से हमें तेजी से यह समझने में मदद मिलेगी कि आगे कौन-कौन सी नई संभावनाएं मौजूद हैं।' 

क्षेत्रीय देशों को शामिल होने का न्योता
सेंटकॉम ने क्षेत्रीय देशों के साथ बातचीत शुरू कर दी है और साझेदार देशों को टास्क फोर्स में शामिल होने के लिए आधिकारिक तौर पर आमंत्रित कर रहा है। जैसे-जैसे नए साझेदार इसमें शामिल होंगे, फाल्कन स्ट्राइक से वेस्ट एशिया में अटैक-ड्रोन क्षमताओं को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। सेंटकॉम के मुताबिक, इसका लक्ष्य एक एकीकृत, मल्टी-डोमेन और बहुराष्ट्रीय डिटरेंस तैयार करना है, जो क्षेत्र में बदलती सुरक्षा चुनौतियों का जवाब देने में सक्षम हो।

'साझेदारी से सामूहिक ताकत बढ़ेगी'
कूपर ने कहा, 'यूनाइटेड स्टेट्स मिलिट्री की इस क्षेत्र में बहुत सारी मजबूत साझेदारियां और दोस्त हैं। जब हम नई क्षमताओं को एक साथ इंटीग्रेट और डिप्लॉय करते हैं, तो हम सामूहिक रूप से ज्यादा मजबूत होते हैं।'

सॉकरेंट संभालेगा टास्क फोर्स का स्टाफ
टास्क फोर्स फाल्कन स्ट्राइक के स्टाफ का नेतृत्व यूएस स्पेशल ऑपरेशंस कमांड सेंट्रल (सॉकरेंट) के अधिकारी करेंगे। यही वे लोग हैं, जिन्होंने टास्क फोर्स स्कॉर्पियन स्ट्राइक की शुरुआत की थी। नई टास्क फोर्स के स्टाफ में अमेरिकी अधिकारियों के साथ क्षेत्रीय साझेदार देशों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

21 देशों में ऑपरेशन की जिम्मेदारी
सॉकरेंट का मुख्यालय फ्लोरिडा के टैम्पा स्थित मैकडिल एयर फोर्स बेस में है। यह सेंटकॉम के 21 देशों में फैले जिम्मेदारी वाले क्षेत्र में विशेष अभियानों की योजना बनाने और उन्हें संचालित करने के लिए जिम्मेदार है। इस क्षेत्र में वेस्ट एशिया के साथ सेंट्रल एशिया और साउथ एशिया के हिस्से भी शामिल हैं।ॉ


ये भी पढ़ें: भारत को धमकी, घर में घमासान: अंदर से दरक रहा पाकिस्तान; पानी की एक-एक बूंद को शहबाज ने बताया 'रेड लाइन'

ड्रोन युद्ध में बढ़ता मल्टी-डोमेन फोकस
फाल्कन स्ट्राइक की स्थापना अमेरिकी सेना द्वारा कई ऑपरेशनल डोमेन में मानवरहित सिस्टम के इस्तेमाल को विस्तार देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। यह पहल यह भी दिखाती है कि सेंटकॉम उभरती ड्रोन तकनीक और क्षमताओं को क्षेत्रीय साझेदारों के साथ जोड़कर एक साझा सैन्य क्षमता विकसित करने पर जोर दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed