सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India Sri Lanka aid railway repair project cyclone damage reconstruction package Operation Sagar Bandhu

India-Sri Lanka: भारत की मदद से श्रीलंका की पटरी पर वापसी? चक्रवात के बाद 50 लाख डॉलर से रेलवे मरम्मत शुरू

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: हिमांशु चंदेल Updated Tue, 13 Jan 2026 08:04 AM IST
विज्ञापन
सार

चक्रवात से तबाह श्रीलंका में भारत की 50 लाख डॉलर की मदद से उत्तरी रेलवे ट्रैक की मरम्मत शुरू हो गई है। यह काम महावा जंक्शन से ओमानथाई तक किया जा रहा है। परियोजना 45 करोड़ डॉलर के भारतीय पुनर्निर्माण पैकेज का हिस्सा है। आइए विस्तार से जानते हैं कि भारत की मदद क्यों और कैसे अहम है।

India Sri Lanka aid railway repair project cyclone damage reconstruction package Operation Sagar Bandhu
भारत की मदद से पटरी पर आ रहा श्रीलंका। - फोटो : X-@narendramodi
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

चक्रवात से बुरी तरह प्रभावित श्रीलंका में राहत और पुनर्निर्माण की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। भारत की 50 लाख डॉलर की वित्तीय सहायता से उत्तरी श्रीलंका में क्षतिग्रस्त रेलवे ट्रैक की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। यह परियोजना न केवल परिवहन बहाली की दिशा में अहम मानी जा रही है, बल्कि दोनों देशों के बीच सहयोग और भरोसे को भी मजबूती देती है।

Trending Videos


महावा जंक्शन से ओमानथाई तक फैली उत्तरी रेलवे लाइन चक्रवात के कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। भारत ने इस पूरे हिस्से के पूर्ण पुनर्निर्माण में हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है। इस काम की शुरुआत भारत द्वारा घोषित 45 करोड़ डॉलर के व्यापक पुनर्निर्माण पैकेज के तहत की गई है, जिसका मकसद श्रीलंका में संपर्क, यातायात और जनजीवन को सामान्य करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ईरान में सत्ता विरोधी आंदोलन में अब तक 646 लोगों की मौत, कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन जारी

कब और कैसे शुरू हुआ काम?
परिवहन मंत्रालय के अनुसार, मरम्मत कार्य की औपचारिक शुरुआत के मौके पर संतोष झा, कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायुक्त, और श्रीलंका के परिवहन मंत्री बिमल रत्नायका मौजूद रहे। मंत्रालय ने बताया कि भारत की ओर से दिए गए 50 लाख डॉलर के अनुदान से उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के महावा जंक्शन पर पुनर्निर्माण कार्य शुरू हुआ है।

भारत की मदद क्यों अहम मानी जा रही है?

  • रेलवे मरम्मत से उत्तरी श्रीलंका में आवागमन तेज होगा।
  • व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को सहारा मिलेगा।
  • आपदा के बाद रोजगार और निर्माण गतिविधियां बढ़ेंगी।
  • भारत-श्रीलंका संबंधों को रणनीतिक मजबूती मिलेगी।
  • यह परियोजना दिखाती है कि भारत क्षेत्रीय संकट के समय पड़ोसी देशों के साथ खड़ा रहता है।


चक्रवात ने कितना नुकसान पहुंचाया?
नवंबर में आए विनाशकारी चक्रवात दित्वाह ने श्रीलंका के कई हिस्सों को तबाह कर दिया था। भीषण बाढ़ और भूस्खलन हुए। 600 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि हुई। सड़क, रेल और बिजली ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा। उत्तरी रेलवे लाइन पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। इन्हीं हालात के बीच भारत ने 28 नवंबर को ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ शुरू कर राहत, पुनर्निर्माण और संपर्क बहाली में सहयोग दिया।

ये भी पढ़ें- 'ईरान से व्यापार करने वाले देशों को देना पड़ेगा 25 प्रतिशत टैरिफ', ट्रंप का एलान

चीन के साथ भी पुनर्निर्माण पर चर्चा
इसी बीच श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिता हेराथ ने सोमवार को अपने चीनी समकक्ष वांग यी से द्विपक्षीय वार्ता की। यह बातचीत चक्रवात से प्रभावित श्रीलंका के पुनर्वास और पुनर्निर्माण पर केंद्रित रही। अधिकारियों के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका से लौटते समय वांग यी ने श्रीलंका में संक्षिप्त ठहराव किया, जहां दोनों देशों के बीच सहयोग पर चर्चा हुई।

अन्य वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article