सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Senator Lindsey Graham issued strong warning to Iran Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei regarding drone

US-Iran News: 'ड्रोन से सावधान रहें', ईरान में तनाव के बीच अमेरिकी सांसद की खामेनेई को धमकी

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: लव गौर Updated Tue, 13 Jan 2026 09:33 AM IST
विज्ञापन
सार

अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को कड़ी चेतावनी दी है। अमेरिकी सांसद की यह टिप्पणी खामेनेई के उस बयान के बाद आई है, जिसमें ईरानी नेता ने अमेरिकी नेताओं को हिंसा भड़काने के खिलाफ चेतावनी दी थी।

US Senator Lindsey Graham issued strong warning to Iran Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei regarding drone
लिंडसे ग्राहम - फोटो : एक्स/लिंडसे ग्राहम
विज्ञापन

विस्तार

ईरान में भारी तनाव जारी है। ईरानी शासन के खिलाफ राजधानी तेहरान सहित देशभर में उग्र विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी बीच एक बार फिर अमेरिकी सीनेटर (सांसद) लिंडसे ग्राहम ने सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को धमकी दी है। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि ट्रंप खामेनेई को मार डालेंगे। वहीं अब उन्होंने खामेनेई को ड्रोन की धमकी दे डाली है।
Trending Videos


ईरान में अब तक 600 से अधिक मौत
ईरान में 17 दिनों से भारी हिंसक विरोध प्रदर्शन जारी है। अब तक 646 लोगों की इस आंदोलन में जा चुकी है।  ईरान से अपने नागरिकों को तुरंत निकलने के अमेरिकी आदेश के बीच अमेरिकी सांसद लिंडसे ग्राहम ने अपनी नई टिप्पणी से सनसनी मचा दी है। दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान लिंडसे ग्राहम ने कड़ी चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी ईरान के उन बयानों के जवाब में दी गई है, जिनमें अमेरिकी राजनेताओं को शत्रुतापूर्ण कार्रवाई करने के खिलाफ चेताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, देशव्यापी सरकार विरोधी प्रदर्शनों को तेहरान ने 'विदेशी समर्थित' करार दिया है। ऐसे में एक्स पर एक पोस्ट में सांसद ग्राहम ने व्यंग्यात्मक और चुनौतीपूर्ण लहजे को अपनाते हुए सीधे खामेनेई पर वार किया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'अयातुल्ला को: हम पहले की तरह ज्यादा बात नहीं करते। क्या मैंने आपको नाराज किया है? अमेरिकी राजनेताओं को आपकी हालिया चेतावनी के बारे में, मैंने सुना है कि मॉस्को सर्दियों में एक खूबसूरत जगह बन जाता है। ड्रोन से सावधान रहें। ईरान को फिर से महान बनाएं।'
 
ईराक के नेता को दी थी जान से मारने की धमकी
इससे पहले भी अमेरिकी सांसद की खामेनेई को खुलेआम धमकी दी थी। उन्होंने एक बयान में साफ कहा था कि ट्रंप तुम्हें मार डालेंगे।  उन्होंने ईरान के लोगों को संबोधित करते हुए अपने बयान में कहा था कि हम आपके साथ हैं। ट्रंप ओबामा नहीं हैं। इसी के साथ उन्होंने खामेनेई के लिए कहा कि डोनाल्ड ट्रंप आपको मार डालेंगे। इसी के साथ उन्होंने कहा था कि अमेरिका ईरान के लोगों की मदद के लिए तैयार है।   

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed